{"_id":"26a8524f45aaf214f734b2b3be4161f5","slug":"children-park-is-ready-for-children-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तवी किनारे बना ‘चिल्ड्रन पार्क’ मनोरंजन को तैयार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तवी किनारे बना ‘चिल्ड्रन पार्क’ मनोरंजन को तैयार
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 05 Dec 2015 10:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पर्यटकों का जम्मू की ओर आकर्षण बढ़ाने और स्थानीय लोगों खासतौर पर बच्चों के खेलने के लिए रिवर तवी फ्रंट पार्क ‘चिल्ड्रन पार्क’ सजकर तैयार हो गया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद रविवार की सुबह 11 बजे इसका उद्घाटन करेंगे। पांच करोड़ रुपये की लागत से पार्क तैयार किया गया है।
पार्क में बच्चों के खेलने के लिए तरह-तरह के खिलौने, झूले, छोटी रेलगाड़ी, टाइलों से सटा फुटपाथ, ग्रीनरी, बैठने के लिए बेंच, कुर्सियां, हट आदि हैं। तवी किनारे बाग-ए-बाहु के बाद शहर का यह दूसरा पार्क है।
विज्ञापन
स्थानीय लोग यहां अपने बच्चों को घुमाने ला सकेंगे। पिकनिक टूर भी कर सकते हैं। सर्दियों की धूप का आनंद ले सकते हैं।
जम्मू एंड कश्मीर टूरिज्म विभाग के सचिव फारूख शाह के मुताबिक पांच करोड़ रुपये की लागत से पार्क तैयार हुआ है। रविवार को 11 बजे मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन
इसलिए पार्क और आसपास सफाई इंतजाम करवा दिए गए हैं। अतिक्रमण आदि हटाकर सुंदर माहौल बनाया गया है। पार्क के अंदर हरी घास होने के साथ-साथ फूल भी लगाए गए हैं।
तवी नदी से सटे इस पार्क में बैठने का कुछ अलग ही नजारा होगा। शाम होने पर अंधेरा फैलने की स्थिति में पार्क में लाइटें लगा दी गई हैं, ताकि बच्चों को ज्यादा समय तक खेलने के लिए वक्त मिल सके। नगर निगम, जिला प्रशासन और पुलिस की ओर से सारे इंतजाम करवाए जा रहे हैं।