{"_id":"90613de44732748398e6dbdb25f4fe8f","slug":"children-did-not-found-mid-day-meal-from-two-months-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो माह से बच्चों को नहीं मिला मिड-डे मील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो माह से बच्चों को नहीं मिला मिड-डे मील
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
Updated Sat, 16 May 2015 04:10 PM IST
विज्ञापन
दो महीने से सरकारी स्कूलों में बच्चों को मिड-डे मील न दिए जाने से नाराज ग्रामीणों ने शुक्रवार को सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। नगरी में प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे रिजय कुमार ने बच्चों को मिड-डे मील न दिए जाने पर सरकार की कड़ी आलोचना की है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पिछले दो माह से बच्चों को स्कूलों में मिड-डे मील नहीं दिया जा रहा है। सरकार केंद्र की योजनाएं चलाने में अक्षम साबित हो रही है। न ही स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई ठीक से हो रही है और न मिड-डे मील ही वितरित किया जा रहा है।
विज्ञापन
भाजपा-पीडीपी सरकार सरकारी स्कूलों में सुविधाएं उपलब्ध करवाने के बडे़-बडे़ दावे कर रही है, लेकिन हकीकत में बच्चों को कोई सुविधा नहीं मिल रही है। पहले जैसे-तैसे मिड-डे मील मिलता था, लेकिन अब यह बिल्कुल बंद हो गया।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे तहसीलदार नगरी मदनलाल ने प्रदर्शनकारियों को शांत करवाया। प्रदर्शन करने वालों में रिंका कुमार, रोहित कुमार, अशोक कुमार, बलवान कुमार, बिशनदास आदि शामिल रहे।