फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   child deaths from bullet

खेल-खेल में बच्चे से चली गोली ने मासूम की जान ली

Fri, 13 May 2016 10:06 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/कठुआ
ब्यूरो, अमर उजाला/कठुआ Updated Fri, 13 May 2016 10:06 PM IST
विज्ञापन
child deaths from bullet
बच्चे से दुर्घटनावश चली गोली - फोटो : Demo Pic.
जिले के महानपुर इलाके के हदाट गांव में एक बच्चे से दुर्घटनावश चली गोली से एक बच्ची की मौत हो गई। तीन वर्ष की मासूम ऋद्धिमा माता-पिता की इकलौती संतान थी। ऋद्धिमा अपने माता-पिता के साथ जम्मू में रहती थी।
विज्ञापन


कुछ काम होने के चलते ऋद्धिमा की मां उसे लेकर कुछ दिन पहले ही गांव आई थी। वीरवार को ऋद्धिमा की मां की अचानक तबियत खराब हो गई थी और वो पति अंग्रेज सिंह के पास जम्मू चली गई थी। ऋद्धिमा को वो गांव में दादा ज्ञान चंद और चाचा-चाची के पास छोड़ गई थी।
विज्ञापन

 
ज्ञान चंद के घर के परिसर में वीरवार शाम करीब साढ़े पांच बजे मोहल्ले के बच्चे आंखमिचौली खेल रहे थे। ज्ञान चंद की पोती ऋद्धिमा भी इनमें शामिल थी। इसी दौरान एक बच्चे को घर में रखी लाइसेंसी बंदूक दिखी। दस वर्ष से कम उम्र के इस बच्चे से अचानक ही ट्रिगर दब गया और बंदूक चल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन साल की थी ऋद्धिमा

child deaths from bullet
माता-पिता की इकलौती संतान थी तीन साल की ऋद्धिमा - फोटो : Amar Ujala
तीन साल की ऋद्धिमा पास ही खड़ी थी। बंदूक से निकले छर्रे उसके पेट में जा लगे और पेट से निकलकर दीवार में जा धंसे। गोली चलने की आवाज सुनकर ज्ञान चंद और ऋद्धिमा की चाची उस तरफ दौड़े। ऋद्धिमा खून से लथपथ पड़ी मिली।

परिवार के लोगों ने ऋद्धिमा को तुरंत महानपुर प्राइमरी हेल्थ सेंटर पहुंचाया। शाम करीब पौने आठ बजे ऋद्धिमा की गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे कठुआ जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पर लखनपुर के पास पहुंचते ही ऋद्धिमा ने दम तोड़ दिया।

​पुलिस के मुताबिक बंदूक का लाइसेंस ऋद्धिमा के दादा ज्ञान चंद के नाम पर है। बसोहली थाने में इस संबंध में एफआईआर नंबर 46 में धारा 337 में लापरवाही और 30 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। ऋद्धिमा की मौत से उसके माता-पिता सदमे में हैं। मासूम बच्ची की मौत से पूरे गांव में मातम का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed