{"_id":"66e63b9f38e78c7f090118ea","slug":"chief-secretary-innaugrate-the-exhibition-jammu-news-c-10-jam1008-442077-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"समृद्ध विरासत की झलक पेश कर रहीं प्रदर्शनियां : डुल्लू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समृद्ध विरासत की झलक पेश कर रहीं प्रदर्शनियां : डुल्लू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- कला केंद्र में सात दिवसीय प्रदर्शनी का शुभारंभ
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। कला केंद्र में ए विजुअल नैरेटिव ऑफ कॉन्टिन्यूटीज एंड लिंकेज सात दिवसीय प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर मुख्य सचिव अटल डुल्लू मुख्य रूप से मौजूद रहे। उन्होंने आयोजन के लिए भारतीय ऐतिहासिक अनुसंधान परिषद, केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय और सह-प्रायोजकों को बधाई दी।
उन्होंने कहा कि यह पहल क्षेत्र दर्शन, संस्कृति और धार्मिक प्रथाओं के साथ-साथ परंपरा को बढ़ा रही है। कला और वास्तुकला के संवर्धन के अलावा प्रसिद्ध निर्माण में अपने महत्वपूर्ण योगदान के लिए सदियों से विद्वानों, इतिहासकारों का आकर्षण का केंद्र रहा है। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शनी हमारे गौरवपूर्ण और समृद्ध विरासत की झलक पेश कर रही है।
उन्होंने दोहराया कि प्रशासन प्राचीन स्थलों को पुनर्जीवित करने, पुनर्स्थापित करने, संरक्षित करने और अपनी सांस्कृतिक विरासत की रक्षा करने के लिए बहुत उत्सुक है। ये प्रदर्शनी हमारे गौरवशाली अतीत से जोड़ती है। सदियों पुराने स्थलों को पर्यटन मानचित्र के साथ सक्रिय रूप से एकीकृत कर रही है।