{"_id":"687d4bc1845f60072a0983eb","slug":"chief-passport-officer-meets-lg-mobile-passport-van-service-started-srinagar-news-c-264-1-sr11003-104105-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: एलजी से मिले मुख्य पासपोर्ट अधिकारी, मोबाइल पासपोर्ट वैन सेवा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: एलजी से मिले मुख्य पासपोर्ट अधिकारी, मोबाइल पासपोर्ट वैन सेवा शुरू
विज्ञापन
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के तीन दिवसीय दौरे पर रविवार को श्रीनगर पहुंचे विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव (पासपोर्ट सेवा कार्यक्रम) एवं मुख्य पासपोर्ट अधिकारी डॉ. केजे श्रीनिवास ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात की। उन्हें क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय श्रीनगर के कामकाज, पासपोर्ट संबंधी सेवाओं में प्रगति आदि के बारे में जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने कारगिल के लिए एक विशेष पांच दिवसीय मोबाइल पासपोर्ट वैन शिविर को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
यह शिविर 21 से 25 जुलाई तक राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र वीसी हाल डिप्टी कमिश्नर कार्यालय कारगिल के पास संचालित होगा। विशेष रूप से आगामी हज यात्रा 2026 के मद्देनजर कारगिल और आसपास के क्षेत्रों के नागरिकों के लिए मददगार साबित होेगा। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी बीएस रावत ने कहा कि कारगिल में विशेष मोबाइल पासपोर्ट वैन शिविर दूरदराज के क्षेत्रों में नागरिकों के लिए लाभदायक साबित होगा।
इससे पूर्व डॉ. श्रीनिवास ने क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय और पासपोर्ट सेवा केंद्र (पीएसके) श्रीनगर के कामकाज का निरीक्षण किया। उन्होंने क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय श्रीनगर की राजभाषा हिंदी पत्रिका के प्रथम संस्करण का विमोचन किया, जो क्षेत्र में हिंदी को आधिकारिक भाषा के रूप में बढ़ावा देने के प्रयासों का एक हिस्सा है।