उमर ने मोदी से की बात, जानिए क्या रहा खास?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाढ़ के कारण बुरी तरह से प्रभावित जम्मू कश्मीर एवं अन्य प्रांतों के लोगों को तुरंत राहत एवं समय पर बचाव करने हेतु प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय सरकार का आभार व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने राज्य को केंद्र सरकार की ओर से विशेष पुनर्वास पैकेज देने की मांग की।
पैकेज से संबंध में मंगलवार को मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट कर केंद्री सरकार की ओर से बाढ़ प्रभावित लोगों को पुनर्वास एवं राहत पहुंचाने के लिए उदारता से सहायता करने के लिए कहा।
मुख्यमंत्री ने अपनी मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री से कहा कि कुदरती आपदा के दौरान संपत्ति की काफी हानि हुई है तथा इस घड़ी में सभी किस्म की आवश्यकता पूर्ति हेतु दूसरे चरण में प्रभावित परिवारों का पुनर्वास जिसमें हाउसिंग एवं लाइबिल हुड के अलावा जनता हेतु पुनर्बहाली करने की बात कही।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने एसडीआरएफ में से प्रभावित परिवारों को तुरंत वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाई है। उन्होंने कहा कि स्थायी ढांचागत विकास एवं बाढ़ से प्रभावित क्षतिग्रस्त घरों से संबंधित परिवारों का पुनर्वास हेतु विशेष वित्तीय पैकेज की आवश्यकता है।
बाढ़ प्रभावितों के पुनर्वास के लिए विशेष पैकेज देने की मांग
उमर ने कहा कि सबके लिए विशेष पुनर्वास पैकेज की आवश्यकता को देखते हुए अधिक धन की आवश्यकता है। केंद्र सरकार ने भी माना है कि सभी जगहों और क्षेत्रों के पुनर्वास कार्य के लिए ज्यादा से ज्यादा धन की व्यवस्था की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने फ्लड थरेट मैनेजमेंट प्रोग्राम पर भी चर्चा की तथा केंद्र से जेहलम नदी से संबंधित फ्लड थरेट मैनेजमेंट परियोजना के लिए 2200 करोड़ रुपये की राशि मंजूर करने की मांग की जिसे पहले ही राज्य सरकार ने केंद्र सरकार को पेश किया है।
इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आश्वासन दिया कि राज्य को राहत एवं पुनर्वास हेतु केंद्र से हर तरह का सहयोग दिया जायेगा। मुख्यमंत्री ने भारतीय सेना, भारतीय वायु सेना, एनडीआरएफ द्वारा बचाव एवं राहत कार्यों हेतु दिये गये योगदान की सराहना की।