{"_id":"59c552c94f1c1b25688b5ef5","slug":"chief-minister-chaired-the-meeting-of-sp-dig-of-jammu-division","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस अधिक पेशेवर तरीके से लोगों तक पहुंचें : महबूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस अधिक पेशेवर तरीके से लोगों तक पहुंचें : महबूबा
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Fri, 22 Sep 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : AMAR UJALA
जन सेवा वितरण में भ्रष्टाचार के प्रति शून्य सहिष्णुता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने पुलिस से लोगों की शिकायतों का निवारण करने की बात कही। जम्मू संभाग के सभी जिला पुलिस अधीक्षक और रेंज डीआईजी के साथ बैठक की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों से लोगों को संकट और कठिनाई की स्थिति से राहत देने के लिए समुदाय और सामाजिक पुलिस के पेशेवर दृष्टिकोण अपनाने को कहा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने जिला एसपी को निर्देश दिया कि कानून और व्यवस्था की नियमित जांच या प्रदर्शन के दौरान, विशेष रूप से गौ तस्करी मामलों की गहन जांच करें। इसके साथ ही मादक पदार्थों की लत को समाज और सरकार के लिए चुनौती बताते हुए मुख्यमंत्री ने पुलिस को प्रांत में नशीली दवाओं के दुरुपयोग और बिक्री को रोकने को जोरदार ढंग से निपटने के निर्देश दिया। महबूबा मुफ्ती ने विशेष रूप से पुंछ, राजोरी, जम्मू और अन्य जिलों में नशीले पदार्थों के दुरुपयोग पर जवाब तलब किया।
विज्ञापन
महबूबा मुफ्ती ने जिला एसपी को निर्देश दिया कि वे लोगों की जरूरतों और कठिनाइयों को हल करने के लिए समय-समय पर अपने जिलों के दूरस्थ इलाकों का दौरा करें। उन्होंने विशेष रूप से राष्ट्रीय राजमार्गों पर सुचारु यातायात आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए जिला एसपी कठुआ, सांबा, उधमपुर, रामबन और डोडा को निर्देश दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव रोहित कंसल, पुलिस महानिरीक्षक जम्मू क्षेत्र एसडी सिंह जम्वाल, पुलिस महानिरीक्षक सीआईडी, अब्दुल गनी मीर, रेंज डीआईजी और जम्मू प्रांत के सभी जिला पुलिस अधीक्षक की बैठक में मौजूद थे।
विज्ञापन