{"_id":"dc7295fcdea4df684f7c26f1adf6b96a","slug":"chief-justice-visit-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीफ जस्टिस ठाकुर आज से रियासत के दौरे पर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीफ जस्टिस ठाकुर आज से रियासत के दौरे पर
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 26 Feb 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस टीएस ठाकुर शनिवार से दो दिवसीय दौरे पर जम्मू-कश्मीर पहुंचेंगे। 27 फरवरी को चीफ जस्टिस जम्मू आएंगे।
विज्ञापन
तीन दिसंबर 2015 को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस का पद संभालने के बाद जस्टिस ठाकुर पहली बार अपने गृह राज्य में किसी समारोह में भाग लेने के लिए पहुंच रहे हैं।
जस्टिस ठाकुर इस दौरान जनरल जोरावर सिंह आडिटोरियम में स्टेट लीगल सर्विस अथारिटी की ओर से आयोजित होने वाली दो दिवसीय कांफ्रेंस का उद्घाटन करेंगे।
कांफ्रेंस का विषय ‘असंगठित मजदूरों के अधिकार’ होगा, जिसमें विधान में नए प्रावधान किए गए हैं। चीफ जस्टिस दोनों दिन कांफ्रेंस को संबोधित करेंगे।
शनिवार दोपहर बाद चीफ जस्टिस जम्मू कोर्ट परिसर में नवनिर्मित लायर्स चैंबर का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा वह जिला कोर्ट में अपग्रेड किए गए बार रूम का तोहफा वकीलों को देंगे।
विज्ञापन
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन (जम्मू विंग) की ओर से आयोजित एक सम्मान समारोह में भी जस्टिस ठाकुर भाग लेंगे। चीफ जस्टिस रविवार को कांफ्रेंस के दूसरे दिन के सत्र को संबोधित करने के बाद नई दिल्ली लौट जाएंगे।
विज्ञापन