फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   chess competition in jammu city

शहर में चल रहा है शह और मात का खेल

Mon, 21 Jul 2014 10:49 AM IST
Updated Mon, 21 Jul 2014 10:49 AM IST
विज्ञापन
chess competition in jammu city

एस चेस एकेडमी में आयोजित ओपन चेस प्रतियोगिता में युवा प्रतिभागियों के बीच शह और मात का खेल खूब चला। ब्लाइंड होम से आए तीन प्रतिभागी आकर्षण का केंद्र रहे।

विज्ञापन


उन्होंने दिखाया कि अगर जज्बा है तो कुछ भी हासिल करना मुश्किल नहीं। प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए कठुआ के रवि शर्मा को प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


उन्होंने प्रतिद्वंद्वी को आगे आने का मौका नहीं दिया। उन्होंने आखिर तक  पांच में से 4.5 अंक हासिल कर पहला पुरस्कार अपना नाम किया।

प्रतियोगिता में ग्रोवर को दूसरे स्थान से संतुष्टि करनी पड़ी। इसके अलावा आरुषि कोतवाल को तीसरा, प्रणव शर्मा को चौथा, मैक्सिम सिंह को पांचवां, शैवेंद्र चिब को छठा पुरस्कार मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

मीनाल गुप्ता बनी सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी

chess competition in jammu city

महिला वर्ग में मीनाल गुप्ता को सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी और आरुषि शर्मा को दूसरी सर्वश्रेष्ठ महिला के अवार्ड से नवाजा गया। अंडर सात आयु वर्ग में दिव्यम गुप्ता ने बाजी मारी।

इसी तरह अंडर 9 आयु वर्ग में दीवांग, अंडर 11 आयु वर्ग में सोहम कमोत्रा और अंडर 13 आयु वर्ग में अर्षदीप ने बाजी मारी।

इस मौके पर आल जेएंडके चेस एसोसिएशन के प्रधान अतुल कुमार गुप्ता ने कहा कि ऐसे आयोजनों से स्थानीय खिलाडि़यों को नया मंच मिलता है।

भविष्य में ऐसे आयोजनों को बढ़ावा दिया जाएगा। प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाने तेज चौधरी, तरणवीर सिंह गुजराल, राजेश गुप्ता, बलदेव राज आदि पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed