फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Chenab project funding on Japan support

चिनाब परियोजना अब जापान की फंडिंग के सहारे

Thu, 05 Feb 2015 11:59 PM IST
Updated Thu, 05 Feb 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
Chenab project funding on Japan support

रियासत की शीतकालीन राजधानी में पेयजल आपूर्ति के लिए चिनाब परियोजना में एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) से लोन लेने का चैप्टर खत्म हो गया है। परियोजना के लिए फंडिंग के लिए अब केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय को प्रस्ताव भेजा गया है और इसमें जापान इंटरनेशनल काउंसिल से लोन मुहैया करवाने का आग्रह किया गया है।

विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रियासत सरकार की ओर से साल 2012 में एशियन डेवलपमेंट बैंक से चिनाब पेयजल परियोजना की फंडिंग के लिए लोन मुहैया करवाने का जिम्मा इकोनामिक रिकंस्ट्रक्शन एजेंसी (इरा) को जिम्मा सौंपा गया था।
विज्ञापन


बहरहाल 2014 में एशियन डेवलपमेंट बैंक ने परियोजना के लिए लोन उपलब्ध करवाने में अपनी असमर्थता व्यक्त कर दी। इसके बाद नये सिरे से परियोजना के लिए लोन मुहैया करवाने की कवायद शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएचई विभाग जम्मू के चीफ इंजीनियर सुशील आइमा का कहना है कि एशियन डेवलपमेंट बैंक की ओर से परियोजना के लिए लोन मुहैया करवाने से मना करने के बाद परियोजना की फंडिंग के लिए अब केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय को प्रस्ताव भेजा गया है, ताकि मंत्रालय जापान इंटरनेशनल काउंसिल से परियोजना के लिए लोन उपलब्ध करवाने में अपनी भूमिका अदा करे।

क्या है चिनाब परियोजना

Chenab project funding on Japan support

चिनाब परियोजना जम्मू शहर में पेयजल आपूर्ति की 2046 तक मांग को पूरा करने का लक्ष्य लेकर तैयार की है। इसके अंतर्गत अखनूर स्थित चिनाब दरिया से पानी को लिफ्ट कर जम्मू शहर में पहुंचाना है।

इसके लिए अखनूर में गुढ़ापत्तन में फिल्ट्रेशन प्लांट तैयार किया जाएगा। गुढ़ापत्तन से सीपीएस मुट्ठी से होते हुए रूप नगर, चिन्नोर, रूप नगर, बनतालाब, न्यू प्लाट आदि को परियोजना से पेयजल आपूर्ति हो पाएगी।

परियोजना के लिए 1385 करोड़ की राशि की जरूरत है। परियोजना का निर्माण दो चरणों में होना हैं। पहले चरण में 885 करोड़ और दूसरे चरण में 530 करोड़ की राशि खर्च होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed