{"_id":"bb383f7095c2764801bfe54666b85824","slug":"chemists-association-in-favor-of-the-minister-of-health-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य मंत्री के पक्ष में केमिस्ट एसोसिएशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य मंत्री के पक्ष में केमिस्ट एसोसिएशन
ब्यूरो, अमर उजाला/सांबा
Updated Wed, 18 Mar 2015 02:24 AM IST
विज्ञापन
कसबे की केमिस्ट और ड्रग्स एसोसिएशन ने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री चौधरी लाल सिंह के कामकाज की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि बतौर स्वास्थ्य मंत्री चौधरी लाल सिंह के कामकाज से आम लोग खुश हैं। एसोसिएशन के चेयरमैन शिव कुमार खजूरिया, प्रधान शिवराज रायजादा और महासचिव नीलम सिंह ने कहा कि वर्तमान स्वास्थ्य मंत्री से आम लोगाें को उम्मीद बंधी है कि अब स्वास्थ्य क्षेत्र में बदलाव आएगा।
विज्ञापन