फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cheking

तीमारदार बोले-ऑक्सीजन की कमी से मर रहे मरीज

विज्ञापन
cheking
जीएमसी जम्मू में चिकित्सा प्रबंधों का जायजा लेते सलाहकार राजीव राय भटनाघर।
जम्मू। जीएमसी जम्मू में बुधवार को कोविड प्रबंधन की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे उपराज्यपाल के सलाहकार राजीव राय भटनागर को मरीजों और तीमारदारों ने घेर लिया। इमरजेंसी के बाहर कई तीमारदारों ने अस्पताल की चिकित्सा प्रणाली पर सवाल उठाए। एक तीमारदार ने उनके मरीज की ऑक्सीजन की सप्लाई के 10 मिनट रुकने के कारण हुई मौत पर रोष जताया। सलाहकार ने मामले की जांच करवाकर दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। कुछ तीमारदारों ने कहा कि आपके अस्पताल आने पर व्यवस्थाएं चकाचौंध हैं, लेकिन सामान्य तौर पर ऐसा नहीं होता है। सलाहकार ने इमरजेंसी सहित अन्य वार्डों का दौरा कर व्यवस्थाएं जांची।
विज्ञापन

उनको एक महिला तीमारदार ने बताया कि वह कठुआ से आए हैं और उनका मरीज इमरजेंसी में है, लेकिन उसे उचित इलाज नहीं मिल रहा। सलाहकार तीमारदार को लेकर इमरजेंसी में पहुंचे और मरीज को देखा। अस्पताल में फैकल्टी के साथ सलाहकार ने विशेषतौर पर सीनियर डॉक्टरों को अपने नियमित राउंड सुनिश्चित बनाने को कहा। कहा कि लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। भटनाघर करीब दो घंटे अस्पताल के भीतर रहे। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश में स्वास्थ्य ढांचे को उन्नत करने के लिए हर संभव उपाय कर रही है। जीएमसी जम्मू में बुनियादी ढांचे को नियमित आधार पर अपग्रेड किया जा रहा है। उन्होंने मरीजों की शिकायतों को प्राथमिकता से निपटाने को कहा। इस दौरान विभाग के वित्तीय आयुक्त अटल डुलू, प्रिंसिपल डॉ. नसीब चंद डिगरा आदि मौजूद रहे। इस बीच जीएमसी की इमरजेंसी के बाहर मरीजों के लिए कोविड टेस्टिंग शुरू की गई है।
विज्ञापन

-------------------
सलाहकार के दौरे पर अस्पताल के मुख्य गेट को बंद रखा गया
जीएमसी जम्मू में बुधवार सुबह सलाहकार आरआर भटनागर के दौरे के दौरान अस्पताल के मुख्य गेट को बंद रखा गया। इस गेट से मरीजों को आवाजाही करने दी जा रही थी, लेकिन आम लोगों की आवाजाही को रोका गया था। इससे अस्पताल के गेट के बाहर सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। बैरिकेट लगाकर इमरजेंसी वाले तरफ वाहनों को रोका गया था, उस समय सलाहकार इमरजेंसी का दौरा कर रहे थे। कुछ लोगों ने इस व्यवस्था पर रोष जताया। हालांकि बाद में गेट खोल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed