{"_id":"5f29c54f8ebc3e3d1b682c49","slug":"checking-jammu-city-news-jmu215837782","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर एक दर्जन नाके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर एक दर्जन नाके
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। 370 हटने की पहली वर्षगांठ पर पूरे जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। खासकर नेशनल हाइवे पर पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। बॉर्डर से हो रही घुसपैठ के बाद 27 हाइवे पेट्रोल लॉन्च किए गए हैं। मंगलवार को अर्धसैनिक बलों और पुलिस ने हाइवे पर एक दर्जन नए नाके लगाकर वाहनों की जांच की। इन नाकों पर पुलिस ने नाका एप्लिकेशन डिवेलप किया है। इस एप के जरिए गाड़ी की चैकिंग के दौरान ड्राइवर और कंडक्टर के साथ गाड़ी की नंबर प्लेट के साथ फ़ोटो ली जाती है। यह डेटा सेंट्रल डेटा बेस में अपलोड होता है। मंगलवार को पुलिस ने इस सिस्टम के तहत वाहनों की जांच की।
दरअसल, पिछले कुछ समय से कश्मीर में आतंकी ट्रकों में छिपकर जा रहे हैं। पिछले दो सालों में दो बार पुलिस ने ट्रकों में जाने वाले आतंकियों को मार गिराया है। साथ ही इन हमलों की जांच में यह भी पता चला कि पिछले पांच सालों से घुसपैठ के बाद आतंकी कश्मीर तक ट्रकों के जरिए पहुंच रहे थे। इसलिए मंगलवार को ट्रकों की विशेष रूप से तलाशी ली गई।
सूत्रों का कहना है कि 5 अगस्त को आतंकी बड़े हमले की फिराक में हैं। इसे देखते हुए बीएसएफ, सेना और पुलिस को 15 अगस्त तक हाई अलर्ट पर रखा गया है। बार्डर पर बीएसएफ की ओर से एंटी टनल स्कवायड, ड्रोन से घुसपैठ पर नजर रखी जा रही है। इसके अलावा जम्मू के धार्मिक स्थलों पर भी पुलिस की ओर से सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है।