फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   check dam work closed

Jammu News: चेक डैम का निर्माण तीन साल से बंद, अधर में किसानों की उम्मीदें

Sun, 05 May 2024 03:15 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Sun, 05 May 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
check dam work closed
धलोट में 15 साल पहले शुरू हुआ था काम, तकनीकी कारणों से हुआ बंद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जिला के धलोट में 15 साल से बन रहे चेक डैम का काम तीन साल से अधर में है। इससे किसानों की उम्मीदों पर भी ताला लग गया है। डैम का काम शुरू होते ही स्थानीय लोगों को जीवन स्तर बदलने की उम्मीद जगी थी। क्षेत्र के लोग सिंचाई के प्राकृतिक स्रोतों पर निर्भर हैं। तीन साल से डैम का काम बंद होने से रही सही उम्मीद भी टूट गई है। लोगों का कहना है कि अगर यह डैम बन जाता है तो फसल की सिंचाई शुरू हो जाती। इससे उन्हें प्राकृतिक स्रोतों पर निर्भर नहीं रहना पड़ता। मगर काम बंद होने से सपने टूट गए हैं। हालांकि लोगों को अब भी डैम का काम शुरू होने की उम्मीदें हैं।
लोगों ने बताया कि वर्ष 2009 में जब निर्माण कार्य शुरू किया था तो आसपास के किसानों मेंं काफी खुशी थी। बसंतर नदी पर डैम के लिए बांध के लिए दीवार बनाने का काम शुरू हुआ, जो आज तक नहीं बन सकी है। उन्होंने कहा कि इस बारे में कई बार जिला प्रशासन को अवगत करवाया गया था। मगर कोई उचित कदम नहीं उठाए गए। अब हर बरसात में बसंतर नदी का पानी किसानों की भूमि को नुकसान पहुंचा रहा है। उन्होंने एलजी से इस तरफ ध्यान देने की मांग उठाई है। वहीं इस बारे में जब बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारी के साथ संपर्क करना चाहा तो संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन

जब यहां डैम बनना शुरू हुआ तो 15 गांव के लोगों को आस बंधी थी कि उनकी भूमि में पानी की सिंचाई शुरू हो जाएगी और किसानों के दिन बदलेंगे। मगर तीन साल से काम बंद है और अब यह कब शुरू होगा यह कहना मुश्किल है। विभाग को जल्द इसका काम शुरू करवाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व सरपंच सूरज प्रकाश शर्मा
जब से यह बांध बना है। इसका हमें उल्टा नुकसान हो रहा है। बरसात के दिनों में पानी के तेज बहाव के कारण किसानों की भूमि चपेट में आने से नष्ट हो रही है। कई बार जिला प्रशासन को इस बारे में अवगत भी करवाया है। मगर कोई उचित कदम नहीं उठाया गया। आज भी किसान अपनी खेती भूमि को लेकर परेशान हैं।


पूर्व नायब सरपंच नरेश शर्मा
जब यह काम शुरू हुआ था उनके गांव में सर्वे किया गया था कि सिंचाई पानी के लिए नहर बनाई जाएगी। यह नहर मेरी भूमि से होकर गुजरनी थी। इससे उन्हें लगने लगा था कि उनकी बंजर भूमि भी आबाद हो सकेगी। मगर आज तक ऐसा नहीं हुआ। डैम का काम अधर में लटकने से उनके सपने भी टूट गए हैं।
थोरू राम
डैम डबर में विभाग की ओर से चेक डैम का निर्माण कार्य शुरू किया गया है। इससे आसपास के किसानों को लाभ मिलेगा।
विजय कुमार, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी सांबा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed