{"_id":"35c9be1cbd0e5a15a909b33d93124244","slug":"cheating-in-school-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल में नकल का आरोप, एबीवीपी ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल में नकल का आरोप, एबीवीपी ने किया प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 31 Aug 2014 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूली शिक्षा बोर्ड के तहत 12वीं की पुरानी टू पेपर स्कीम के तहत हिंदी का पेपर दे रहे कुछ परीक्षार्थियों ने शनिवार को सरवाल हायर सेकेंडरी स्कूल के बाहर प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों का आरोप था कि परीक्षा केंद्र में पिक एंड चूस की नीति के तहत नकल करने दी जा रही है। कुछ विद्यार्थियों को बाहर निकाला गया है, जबकि कई परीक्षा दे रहे हैं।
विज्ञापन
इस अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संयुक्त सचिव कनव शर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों के भविष्य को अंधकारमय नहीं बनाना चाहिए। उन्होंने इस पूरे मामले की जांच कराए जाने की मांग की। स्कूली शिक्षा बोर्ड की सचिव डा. रेणु गोस्वामी का कहना है कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
बहरहाल, उनका कहना है कि पुरानी टू पेपर स्कीम के तहत विद्यार्थियों को इस बार आखिरी मौका मुहैया करवाया गया है। अगर इस बार भी परीक्षार्थी पास नहीं होंगे, उन्हें फिर न्यू सिंगल पेपर स्कीम के तहत परीक्षा पास करनी होगी।
विज्ञापन