{"_id":"6a175b9d6b349d84eb005432","slug":"cheating-father-missing-delhi-jammu-news-c-10-jmu1062-923397-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: तुम्हारे पिता नगरोटा में हैं... बात कराने का झांसा देकर दिल्ली के युवक से ठगी का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: तुम्हारे पिता नगरोटा में हैं... बात कराने का झांसा देकर दिल्ली के युवक से ठगी का प्रयास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनतालाब। मानवीय संवेदनाओं और भावनाओं से खिलवाड़ कर ठगी करने का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। लापता पिता की तलाश में भटक रहे बेबस बेटे को झांसा देकर शातिर ने पैसे ऐंठने की कोशिश की। हालांकि युवक की सूझबूझ से ठग साजिश में नाकाम रहा लेकिन पिता से मिलने की उम्मीद लेकर दिल्ली से जम्मू पहुंचे युवक को मायूस होकर लौटना पड़ा।
दिल्ली निवासी बालकृष्ण के बुजुर्ग पिता मई से लापता हैं। इसी बीच उनके पास जम्मू से अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। फोन करने वाले ने दावा किया कि उसने जम्मू के नगरोटा बन टोल प्लाजा के पास उसके पिता को देखा है। जब बालकृष्ण ने पिता से बात कराने की मिन्नतें की तो शातिर ने जाल बुना। उसने कहा कि वह जम्मू में है और टोल प्लाजा तक जाने के लिए उसे कार भाड़े पर लेनी होगी जिसके लिए तुरंत खाते में 3,000 रुपये ट्रांसफर करने को कहा।
पैसे मांगने पर बालकृष्ण को ठगी का शक हुआ और उसने ऑनलाइन रकम भेजने से साफ इनकार कर दिया। पिता की फिक्र में वह खुद को रोक नहीं पाया और उत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में तुरंत जम्मू तवी रेलवे स्टेशन पहुंच गया। वहां से सीधे नगरोटा बन टोल प्लाजा पहुंचा और स्थानीय लोगों से पूछताछ की।
विज्ञापन
पूछताछ के दौरान सामने आया कि पिता के नाम पर फोन करने वाला व्यक्ति ठग है जो पहले भी कई लोगों को इसी तरह शिकार बना चुका है। पिता के न मिलने और ठगी की साजिश का पता चलने पर निराश बालकृष्ण बिना शिकायत दर्ज कराए वापस लौट गया।