{"_id":"14181de99efebe308450dcb032747efd","slug":"cheater-students-will-get-chance-for-explanation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब छात्र बताएंगे, क्यों की नकल?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब छात्र बताएंगे, क्यों की नकल?
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 11 May 2015 08:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू संभाग में दसवीं और 12वीं की बोर्ड की वार्षिक परीक्षा में जम्मू कश्मीर बोर्ड आफ स्कूल एजूकेशन जम्मू की तरफ से गठित की गई टीम ने कई नकल के मामले पकड़े थे। इसके अलावा परीक्षा केंद्र में कई विद्यार्थियों ने बोर्ड के अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार किया था, जिसको लेकर बोर्ड ने कार्रवाई की थी।
विज्ञापन
अब इन सभी को बोर्ड की तरफ से अपना पक्ष रखने का मौका दिया जा रहा है। मार्च महीने में जम्मू संभाग में दसवीं की समर और विंटर जोन की बोर्ड की परीक्षा हुई थी। समर जोन की दसवीं की बोर्ड की परीक्षा में बोर्ड की टीम ने कई परीक्षा केंद्रों में छापे मारे थे और कुल 378 नकल के मामले पकडे़ थे।
विज्ञापन
इनमें कई विद्यार्थी ऐसे थे, जिन्होंने बोर्र्ड के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार भी किया था। इस पर भी बोर्ड ने इन विद्यार्थियों पर कार्रवाई की थी। वहीं टीम ने विंटर जोन के 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 209 नकल के मामले पकड़े थे। इन विद्यार्थियों पर आगे की कार्रवाई के लिए बोर्ड ने कमेटी का गठन किया था।
विज्ञापन
कमेटी ने अपनी जांच पूरी करने के बाद सभी विद्यार्थियों को अपना पक्ष रखने का मौका दिया है। दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों को 12 मई मंगलवार को सुबह आठ बजे जम्मू कश्मीर बोर्ड कार्यालय रिहाड़ी कालोनी जम्मू में अपना पक्ष रखना होगा तो 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को 13 मई को अपना पक्ष रखने का मौका दिया जाएगा।