{"_id":"639385bef8433c6e5a5cb4ff","slug":"chargesheet-presented-against-lashkar-terrorist-police-caught-him-with-weapons-in-chadoora","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: लश्कर आतंकी के खिलाफ चार्जशीट पेश, पुलिस ने चाडूरा में हथियारों के साथ पकड़ा था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: लश्कर आतंकी के खिलाफ चार्जशीट पेश, पुलिस ने चाडूरा में हथियारों के साथ पकड़ा था
Sat, 10 Dec 2022 12:47 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 10 Dec 2022 12:47 AM IST
सार
पुलिस अधिकारी ने बताया कि 20 जनवरी को विशेष सूचना पर बडगाम पुलिस ने लश्कर के सक्रिय आतंकवादी को पिस्तौल और विस्फोटक के साथ चाडूरा इलाके में गिरफ्तार किया था। उसकी पहचान मेमंदेर शोपियां के जहांगीर अहमद नाइकू के रूप में हुई थी।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने लश्कर के एक आतंकवादी के खिलाफ अदालत में चार्जशीट (आरोपपत्र) दायर कर दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस साल 20 जनवरी को विशेष सूचना पर बडगाम पुलिस ने लश्कर के एक सक्रिय आतंकवादी को 1 पिस्तौल और विस्फोटक के साथ चाडूरा इलाके में गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
उसकी पहचान मेमंदेर शोपियां के जहांगीर अहमद नाइकू के रूप में हुई थी। अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान आतंकी के खिलाफ यूएपीए की धारा 20, 23, 38 के तहत अपराध स्थापित किया गया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि शुक्रवार को सक्षम प्राधिकारी से आवश्यक मंजूरी के बाद पुलिस ने आतंकी के खिलाफ आरोप पत्र कोर्ट में पेश किया। आतंकी वर्तमान में सेंट्रल जेल श्रीनगर में बंद है।
विज्ञापन