फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   charge sheet against 68 people in jk rehabilitatio scam

पुनर्वास घोटाले में 68 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

Tue, 29 Dec 2015 10:22 PM IST
Updated Tue, 29 Dec 2015 10:22 PM IST
विज्ञापन
charge sheet against 68 people in jk rehabilitatio scam

तीन साल पहले पुनर्वास घोटाले में विजिलेंस ने श्रीनगर म्युनिसिपल कारपोरेशन (एसएमसी) के चार अधिकारियों समेत 68 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। स्टेट विजिलेंस आर्गेनाइजेशन के प्रवक्ता के अनुसार चार्जशीट स्पेशल जज एंटी करप्शन के कार्यालय में दाखिल की गई है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस संबंध में 2012 में मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच में यह बात सामने आई कि एसएमसी के कुछ अधिकारियों ने हजौरी बाग सी ब्लाक में अपात्र लोगों को पैसे लेकर दुकानें आवंटित कर दीं।
विज्ञापन


जांच में तत्कालीन असिस्टेंट रेवन्यू आफिसर एबी रहमान टपलू, वार्ड आफिसर लाल चौक फारूक अहमद मीर, वार्ड आफिसर जवाहर नगर गुलाम मोहिदीन मिसगर तथा तत्कालीन टीजीआर असिस्टेंट अब्दुल अजीज पीर ने 120 विस्थापित दुकानदारों की फर्जी सूची तैयार की ताकि उन्हें सी ब्लाक में दुकान आवंटित की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे भी नाम जो विस्थापन के समय पैदा नहीं हुए थे

charge sheet against 68 people in jk rehabilitatio scam

यह सूची ब्रोकर जहूर अहमद वानी तथा मुश्ताक अहमद काक की मिलीभगत से आपराधिक षडयंत्र के तहत तैयार की गई। जांच में यह भी पाया गया कि इन 120 लोगों का कोई रिकार्ड एसएमसी में नहीं है जिनके पास 1993 में कोई दुकान, खोखा रहा हो जब उन्हें विस्थापित किया गया।

यह पाया गया कि इन 120 लोगों में से किसी ने भी किराया, टैक्स आदि जमा नहीं किया है। प्रवक्ता ने बताया कि रिकार्ड के अनुसार यह स्थापित नहीं हो पाया कि इनकी दुकानें गिराई गई या इन्हें विस्थापित किया गया।

यह भी पाया गया कि कुछ लाभार्थी तो 1993 में पैदा भी नहीं हुए थे और कई उस समय स्कूल जा रहे थे। प्रवक्ता ने बताया कि फर्जी सूची में कुछ सरकारी, बैंक तथा हैंडीक्राफ्ट एसोसिएशन के कर्मचारियों के नाम भी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed