फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Change in weather of Jammu and Kashmir resulted in drop in temperature, 3.8 mm of rain in Jammu

जम्मू-कश्मीर: प्रदेश के मौसम में आए बदलाव से तापमान में गिरावट, श्रीनगर में 39.7, जम्मू में 3.8 मिमी बरसा पानी

Fri, 28 Apr 2023 01:57 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 28 Apr 2023 01:57 AM IST
सार

श्रीनगर में अधिकतम तापमान 17. 2 एमएम रिकार्ड किया गया है। पहलगाम में सामान्य से करीब सात डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई है। यहां पर अधिकतम तापमान 12. 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है।

विज्ञापन
Change in weather of Jammu and Kashmir resulted in drop in temperature, 3.8 mm of rain in Jammu
राजोरी में गिरे ओले - फोटो : संवाद

विस्तार

प्रदेश के मौसम में आए बदलाव से तापमान में गिरावट आई है। वीरवार को कश्मीर घाटी में रुक-रुक कर बारिश जारी रही। गुरेज़ और सोनमर्ग के अलावा कुछ अन्य पर्वतीय इलाकों में बर्फ़बारी भी हुई। मौसम विभाग के अनुसार वीरवार सुबह तक 8:30 बजे तक श्रीनगर में 39.7 मिमी, काजीगुंड में 20.8 मिमी, पहलगाम में 19.3 मिमी, कुपवाड़ा में 21.0 मिमी बारिश हुई। 

विज्ञापन


इसके अलावा कोकरनाग में 31.6 मिमी, गुलमर्ग में 43.6 मिमी, जम्मू में 3.8 मिमी, बनिहाल में 21.8 मिमी, बटोत में 32.6 मिमी, कटड़ा में 16.2 मिमी, भद्रवाह में 43.2 मिमी और कठुआ में 3.8 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। 29 अप्रैल तक मौसम में उतार चढ़ाव का सिलसिला जारी रहेगा।
विज्ञापन


श्रीनगर में अधिकतम तापमान 17. 2 एमएम रिकार्ड किया गया है। पहलगाम में सामान्य से करीब सात डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई है। यहां पर अधिकतम तापमान 12. 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। गुलमर्ग में सामान्य से करीब 7. 9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ अधिकतम तापमान 5. 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब दो डिग्री की गिरावट के साथ 33.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम में आए बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed