फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Chances of rain in some parts of the state till June 15

Jammu News: 15 जून तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश के आसार

विज्ञापन
Chances of rain in some parts of the state till June 15
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। मौसम साफ रहने से जम्मू और कश्मीर के पारे में उछाल आया है। कश्मीर के कई जिलों में दिन का तापमान तीस डिग्री और जम्मू में पारा 40 डिग्री के आसपास चल रहा है। यहां गर्म हवाओं से जनजीवन प्रभावित होने लगा है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 15 जून तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में बिजली गरजने के साथ बारिश के आसार हैं।

जम्मू में सोमवार की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दिन चढ़ने के साथ गर्मी ने तेवर दिखाए। दोपहर को गर्म हवाओं के साथ तपिश ने पसीने छुड़ाए। गर्मी बढ़ने से दोपहर को कई सड़कों पर सन्नाटा पसरने लगा। लोग जरूरी खरीदारी के लिए अब शाम को ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। जम्मू में दिन का अधिकतम तापमान 39.0 और न्यूनतम 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आगामी दिनों में भी मौसम के लगभग साफ रहने से तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। बनिहाल में दिन का पारा 28.7, बटोत में 28.7, कटड़ा में 35.5 और भद्रवाह में 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर में मौसम साफ रहने से तापमान में वृद्धि हुई है। राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से थोड़ा चढ़कर 29.8, पहलगाम में सामान्य से 2.1 डिग्री चढ़कर 26.0 और गुपलमर्ग में 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed