{"_id":"6324c81ef7e14217a012a2ae","slug":"chances-of-rain-in-jammu-kashmir-within-24-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Updates: श्रीनगर जिले से ठंडा रहा कटड़ा, प्रदेश में 24 घंटे के भीतर में कई हिस्सों में बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Updates: श्रीनगर जिले से ठंडा रहा कटड़ा, प्रदेश में 24 घंटे के भीतर में कई हिस्सों में बारिश के आसार
Sat, 17 Sep 2022 02:44 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 17 Sep 2022 02:44 AM IST
सार
जम्मू जिले में दिन का अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। वहीं श्रीनगर का दिन का अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
डल झील का नजारा
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के मौसम में उतार चढ़ाव का सिलसिला जारी है। श्री माता वैष्णो देवी का आधार शिविर कटड़ा कश्मीर के श्रीनगर जिले से तापमान के मामले में ठंडा रहा। वहीं जम्मू और श्रीनगर में लगभग एक जैसा मौसम बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार अगले 24 घंटों में प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से सामान्य बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
वीरवार देर रात जम्मू जिले में तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की कमी रही। जम्मू जिले में दिन का अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। वहीं श्रीनगर का दिन का अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
जम्मू और श्रीनगर का तापमान लगभग एक जैसा रहने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में दिन का अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस, काजीगुंड में दिन का अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस और भद्रवाह में दिन का अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन