फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Chances of rain in Jammu Kashmir within 24 hours

Weather Updates: श्रीनगर जिले से ठंडा रहा कटड़ा, प्रदेश में 24 घंटे के भीतर में कई हिस्सों में बारिश के आसार

Sat, 17 Sep 2022 02:44 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 17 Sep 2022 02:44 AM IST
सार

जम्मू जिले में दिन का अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। वहीं श्रीनगर का दिन का अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है।

विज्ञापन
Chances of rain in Jammu Kashmir within 24 hours
डल झील का नजारा - फोटो : PTI

विस्तार

प्रदेश के मौसम में उतार चढ़ाव का सिलसिला जारी है। श्री माता वैष्णो देवी का आधार शिविर कटड़ा कश्मीर के श्रीनगर जिले से तापमान के मामले में ठंडा रहा। वहीं जम्मू और श्रीनगर में लगभग एक जैसा मौसम बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार अगले 24 घंटों में प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से सामान्य बारिश हो सकती है। 

विज्ञापन


वीरवार देर रात जम्मू जिले में तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की कमी रही। जम्मू जिले में दिन का अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। वहीं श्रीनगर का दिन का अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन


जम्मू और श्रीनगर का तापमान लगभग एक जैसा रहने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में दिन का अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस, काजीगुंड में दिन का अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस और भद्रवाह में दिन का अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed