फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Chance of rain in the next 24 hours

J&K: अगले 24 घंटों में बारिश की संभावना, गर्मी से मिलेगी राहत

Fri, 22 Apr 2016 09:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Fri, 22 Apr 2016 09:55 PM IST
विज्ञापन
Chance of rain in the next 24 hours
बार‌िश - फोटो : Amar Ujala
रियासत में अगले चौबीस घंटों में कई इलाकों में हल्की बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। वीरवार देर रात को तेज हवाओं के साथ कई इलाकों में बारिश से शुक्रवार को तापमान सामान्य से कम ही रहा। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के निदेशक सोनम लोटस का कहना है कि पिछले करीब एक महीने से रियासत में तापमान बढ़ते ही बारिश हो रही है। इस वजह से तापमान अधिकतर इलाकों में सामान्य से कम ही दर्ज हो रहा है।
विज्ञापन


आने वाले कुछ दिनों में भी ऐसा ही सिलसिला जारी रहेगा। जम्मू व श्रीनगर में कुछ इलाकों में बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। शीतकालीन राजधानी जम्मू में शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब दो डिग्री कम 33.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां न्यूनतम तापमान 19.1 रहा। श्रीनगर में भी दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम रहा। यहां अधिकतम तापमान 18.4 और न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed