फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   chance of rain again

फिर बारिश, बर्फबारी के बन रहे आसार

Sat, 22 Nov 2014 01:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर Updated Sat, 22 Nov 2014 01:58 AM IST
विज्ञापन
chance of rain again

तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं, 25 और 26 नवंबर को मौसम खराब होने के संकेत मिल रहे हैं। इससे पर्वतीय क्षेत्रों में जहां हिमपात की संभावना है, वहीं मैदानी इलाकों में बारिश के आसार बन रहे हें।

विज्ञापन


मौसम में बदलाव से लोगों की दिक्कतें बढ़ने लगी हैं। शाम ढलने के साथ ठंडक अपना असर दिखाने लगी है। इसकी वजह से लोग जल्द घरों में लौटने लगे हैं। सूखी सर्दी होने की वजह से बच्चों के साथ बुजुर्गों की भी परेशानियां बढ़ गई हैं।

विज्ञापन


सर्दी से बचने के लिए लोग अपने-अपने स्तर पर जरूरी उपाय करने भी शुरू कर दिए हैं। श्रीनगर में शुक्रवार को अधिकम तापमान 15.3, जबकि न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री रिकार्ड किया गया। जम्मू संभाग में न्यूनतम तापमान अबतक 9.7 डिग्री दर्ज किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीनगर मौसम विभाग के निदेशक सोनम लोटस का कहना है कि आगामी छब्बीस व सताइस नवंबर को राज्य के मौसम में थोड़ा और बदलाव आ सकता है। इस दौरान पर्वतीय क्षेत्रों में हलकी बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बूंदाबांदी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed