{"_id":"6015c2fb8ebc3e52ce7621da","slug":"chamber-teem-meeting-demand-jammu-city-news-jmu2280549187","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसपोर्ट नगर में सड़कें और नालियां खस्ताहाल, सफाई व्यवस्था बदहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसपोर्ट नगर में सड़कें और नालियां खस्ताहाल, सफाई व्यवस्था बदहाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। ट्रांसपोर्ट नगर नरवाल क्षेत्र में गलियां-नालियां हालत खस्ता हैं। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे, मेनहोल खुले हैं और पानी की निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। सफाई के लिए सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। ये समस्याएं चैंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों ने शनिवार को आवास और शहरी विकास विभाग के वित्तीय आयुक्त धीरज गुप्ता से मुलाकात कर बताईं।
प्रधान अरुण गुप्ता ने कहा कि मिनी शॉपिंग सेंटर रेल हेड कांप्लेक्स में दुकानों के लिए जेडीए के साथ अपेक्षित शुल्क जमा करने के बाद संबंधित नामों पर दुकानों के हस्तांतरण और पट्टे (लीज) के कामों के निष्पादन के लिए आवेदन किया था। लेकिन जेडीए ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया है। इस दौरान अनिल गुप्ता, राजीव गुप्ता, गौरव गुप्ता, राजेश गुप्ता, राजेश गुप्ता मौजूद रहे।
-----
वेयर हाउस में दुकानों की पहली
मंजिल पर निर्माण की दें अनुमति
गुप्ता ने वेयर हाउस जम्मू में दुकानों की पहली मंजिल पर निर्माण करने की अनुमति देने की मांग की, ताकि दुकानदार अपने बच्चों को व्यवसाय में लगा सकें। इसके लिए उनके पास दुकानें उपलब्ध नहीं हैं। जेडीए द्वारा बाहु प्लाजा में दुकानों/हॉल के मालिकों के साथ किए गए लीज डीड/रेंट्स रीड्स के अनुसार हर तीन साल के बाद किराये में 10 फीसदी की बढ़ोतरी होनी चाहिए, लेकिन व्यावहारिक रूप से जमीनी चीजों पर स्पष्ट नहीं हैं।
विज्ञापन
-------------
चैंबर के पदाधिकारी नवाजे
सराफा एसोसिएशन की फोटो
जम्मू। सराफा एसोसिएशन जम्मू ने चैंबर के नवनियुक्त पदाधिकारियों को सम्मानित किया। उन्होंने चैंबर प्रधान अरुण गुप्ता और उनकी टीम से उम्मीद जताई कि वे व्यापारियों और उद्योगपतियों के मुद्दों को हल करने के लिए प्राथमिकता पर काम करेंगे।
एसोसिएशन के अध्यक्ष रमण सूरी ने कहा कि चैंबर की नई टीम के सामने कई चुनौतियां भी हैं, लेकिन उन्हें दूर करने के लिए सराफा एसोसिएशन अपना हर संभव समर्थन देगी। ज्वैलरी कारोबारी की समस्याओं को चैंबर टीम सुलझाने में मदद करेगी। पर्यटन और दूसरे क्षेत्रों में लंबे समय से लंबित परियोजनाओं को गति देने पर काम किया जाए। इसमें मेट्रो रेल, रिवर व्यू फ्रंट, मुबारक मंडी हेरिटेज प्रोजेक्ट, पार्किंग स्लॉट, संगठित पार्किंग सुविधाएं आदि पर काम किया जाए। चैंबर प्रधान गुप्ता ने कहा कि नई टीम सरकार के समक्ष व्यवसायियों की मांगों को रखने में सक्षम बनाएगा। चैंबर पदाधिकारियों में अनिल गुप्ता, राजीव गुप्ता, गौरव गुप्ता, राजेश गुप्ता, राजेश गुप्ता के अलावा सुरेंद्र जैन, विजय सराफ, राकेश महाजन, संजय जैन, अजय तल्ला आदि ने अपने विचार रखे।