फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Chamber: It is necessary to control the deteriorating situation in the Valley, Jammu's industry will be affected by the killings in Kashmir

चैंबर: घाटी में बिगड़ते हालात पर नियंत्रण पाना जरूरी, कश्मीर में हत्याओं से प्रभावित होगा जम्मू का उद्योग

Wed, 20 Oct 2021 02:18 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Wed, 20 Oct 2021 02:18 PM IST
सार

भारत विकास परिषद के आयोजन सचिव से कई मुद्दों पर चर्चा। चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री जम्मू ने मांग की कि कश्मीर में बिगड़ते हालात पर नियंत्रण पाने के लिए हत्याओं को रोकने को सक्रिय और प्रेरक कदम उठाए।
 

विज्ञापन
Chamber: It is necessary to control the deteriorating situation in the Valley, Jammu's industry will be affected by the killings in Kashmir
उद्योग - फोटो : Demo Pic.

विस्तार

चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री जम्मू के प्रधान अरुण गुप्ता ने कहा कि गैर स्थानीय श्रमिकों की हत्याओं के बाद कश्मीर में मौजूदा गंभीर स्थिति जम्मू क्षेत्र के उद्योग को प्रभावित करेगी। सर्दी में बड़ी संख्या में पर्यटक और श्रद्धालु जम्मू-कश्मीर की यात्रा करने की योजना बदल सकते हैं। श्रमिकों के पलायन से सार्वजनिक क्षेत्र भी प्रभावित होंगे। गुप्ता ने कहा कि कश्मीर में निर्दोष लोगों की हत्याएं निंदनीय हैं और ये घटनाएं पूरे प्रदेश की आर्थिक गतिविधियों को गति देने के रास्ते में अड़चन पैदा करेंगी।

विज्ञापन


उपराज्यपाल प्रशासन कश्मीर में बिगड़ते हालात पर नियंत्रण पाने के लिए हत्याओं को रोकने को सक्रिय और प्रेरक कदम उठाए। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में निवेश के लिए दुबई सरकार से हुए समझौता ज्ञापन के लिए प्रदेश प्रशासन के प्रयासों को सराहा। अन्य मुद्दों में महाजन, खत्री, जैन और सिख समुदाय को न्याय देने के लिए जम्मू कश्मीर भूमि अधिनियम में बदलाव लाने पर जोर दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- आतंकियों पर बड़े प्रहार की तैयारी: मस्जिद से की जा रही है अपील, लोगों को घरों से बाहर न निकलने की हिदायत   
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्तमान में इन समुदायों पर कृषि भूमि की खरीद और बिक्री पर रोक है। शराब-बार मालिकों को लाइसेंस के नवीनीकरण की प्रक्रिया को सरल बनाया जाए। इसके साथ शराब की नई दुकानों की ई नीलामी के कारण अपनी आजीविका गंवाने वाले शराब दुकानों मालिकों का पुनर्वास, छोटे कारोबारियों के हितों को बचाने के लिए रिलायंस रिटेल स्टोर खोलने के प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार करना, दरबार मूव प्रक्रिया को परिभाषित करना, जम्मू में विभिन्न कालोनियों के निवासियों को जगह खाली करने के मुद्दे को उठाया। उन्होंने कुछ मुद्दों को हल करने के लिए यूटी प्रशासन के प्रयासों की सराहना की। इस दौरान चैंबर पदाधिकारियों में अनिल गुप्ता, राजीव गुप्ता, गौरव गुप्ता, राजेश गुप्ता, राजेश गुप्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed