फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   chamber election in jammu

Jammu News: चैंबर के 600 से अधिक नए सदस्यों को मिलेगा मताधिकार

विज्ञापन
chamber election in jammu
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। उद्योग एवं व्यापार क्षेत्र के सबसे बड़े संगठन चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री जम्मू के चुनाव के लिए सरगर्मियां तेज हो गई हैं। चैंबर के चुनाव 23 अप्रैल को प्रस्तावित हैं, जिसके लिए जल्द ही अधिसूचना जारी होगी। चुनाव के लिए अभी से विभिन्न धड़ों ने मतदाताओं को लुभाने के प्रयास तेज कर दिए हैं। इसके लिए सोशल मीडिया के साथ मेलमिलाप को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। इस बार 600 से अधिक नए मतदाताओं को मतदान का अधिकार दिया जाएगा, बशर्तें चुनाव से पहले सभी पंजीकृत सदस्यों को निर्धारित फीस का भुगतान करना होगा।
जनवरी 2021 में चैंबर के चुनाव करवाए गए थे। उस समय 2210 सदस्यों को मतदान किया गया था, लेकिन 461 नए सदस्य वंचित रह गए थे। इस बार उन 461 सदस्यों के साथ नए 154 नए सदस्यों को भी मतदान का अधिकार दिया जा रहा है। इस कारण इस बार 2825 से अधिक मतदाता चुनाव में शामिल होंगे। चैंबर के चुनाव करवाने के लिए शिव प्रताप गुप्ता को निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया है। मौजूदा टीम का कार्यकाल गत फरवरी में समाप्त हो गया था। चैंबर संविधान के मुताबिक अधिसूचना जारी होने के बाद 35 दिन में मतदान करवाया जाता है। मौजूदा टीम के पांच सदस्य इस बार भी चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी में हैं। वहीं, पूर्व टीम के साथ अन्य धड़े भी सक्रिय हो गए हैं। अगले दो-तीन दिन में चुनाव के लिए अधिसूचना जारी करने की तैयारी है। मौजूदा चैंबर टीम के छह पदाधिकारियों में प्रधान, वरिष्ठ उपप्रधान, कनिष्ठ उपप्रधान, महासचिव, सचिव और कोषाध्यक्ष शामिल हैं। चैंबर में जम्मू संभाग के दस जिलों के पंजीकृत सदस्य होते हैं।
विज्ञापन

----------------
व्यापार और उद्योग को बढ़ावा देना उद्देश्य
जम्मू-कश्मीर में व्यापार और उद्योग क्षेत्र को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सन 1935 में चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री जम्मू का गठन किया गया था। तब चैंबर का एक ही पदाधिकारी होता था। इसके बाद 1948 में चैंबर के अन्य पदाधिकारी घोषित किए गए। 1985 से चैंबर पदाधिकारियों का दो साल का कार्यकाल चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
उद्योग, व्यापार के विकास के लिए अनुकूल माहौल बनाने का काम करता है चैंबर
चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री जम्मू इस संभाग में उद्योग और व्यापार के विकास के लिए अनुकूल माहौल बनाने का काम करता है। दोनों में सलाहकार प्रक्रियाओं के माध्यम से भागीदारी करता है। शहर और क्षेत्र के विकास में भी चैंबर की भूमिका का विशेष महत्व रहता है। चैंबर अपने सदस्यों की बातचीत और विचारित उद्योग राय और दृष्टिकोण के गठन के लिए एक मंच प्रदान करता है। चैंबर अपने सदस्यों को सूचना, प्रकाशन, विशेष अध्ययन के प्रसार और व्यापार प्रतिनिधिमंडलों, सेमिनारों और प्रशिक्षण कार्यक्रमों के आयोजन जैसी गतिविधियों के माध्यम से सेवाएं प्रदान करता है। चैंबर अपने सदस्यों के लिए श्रम सलाहकार सेवाएं भी प्रदान करता है। इसके अलावा अन्य सेवाएं भी रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed