फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   challenges for security forces increased in kashmir valley

कश्मीर घाटी में सुरक्षा बलों के लिए बढ़ीं चुनौतियां

Sun, 16 Apr 2017 04:44 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू Updated Sun, 16 Apr 2017 04:44 PM IST
विज्ञापन
challenges for security forces increased in kashmir valley
घाटी में तैनात जवान - फोटो : FILE PHOTO

कश्मीर घाटी में सुरक्षा बलों के लिए चुनौतियां बढ़ती जा रही हैं। पत्थरबाजी के साथ ही हिंसक भीड़ की ओर से उन्हें घेरकर पीटे जाने का मामला भी सामने आ रहा है। सीआरपीएफ जवानों को घेरकर पीटे जाने का वीडियो वायरल होने के बाद इसमें शामिल युवाओं की धरपकड़ का अभियान तेज कर दिया गया है। जगह-जगह छापेमारी की जा रही है।

विज्ञापन


पिछले साल मुठभेड़ में आतंकी बुरहान वानी के मारे जाने के बाद भड़की हिंसा के बाद घाटी में सुरक्षा बलों पर हमले बढ़े हैं। उपद्रवियों की ओर से इन पर पत्थर बरसाए जा रहे हैं। भीड़ से फायरिंग तक की जा रही है। इतना ही नहीं इन्हें घेरकर पीटे जाने का भी मामला सामने आया है।
विज्ञापन


कहा जा रहा है कि उपद्रवियों को इस बात की खास हिदायत दी जा रही है कि वे सुरक्षा बलों को अधिक से अधिक निशाना बनाएं। इसके लिए सोशल मीडिया का भी सहारा लिया जा रहा है। हालांकि, इन विपरीत परिस्थितियों में भी सुरक्षा बल के जवानों की ओर से संयम बरता जा रहा है। पहले तो पत्थरबाजी कर रही भीड़ के प्रति कोई कार्रवाई नहीं की जाती है, लेकिन जब हालात बेकाबू होने लगते हैं तो जवाबी कार्रवाई की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed