फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   challenge remains to find digital setup box

जम्मू कश्मीर में डिजिटल सेटअप बाक्स लगाना बना चुनौती

Mon, 28 Dec 2015 05:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Mon, 28 Dec 2015 05:47 PM IST
विज्ञापन
challenge remains to find digital setup box

डिजिटल सेटअप बाक्स शहर के सभी केबल उपभोक्ताओं के घर लगाना जिला प्रशासन और केबल आपरेटरों के लिए चुनौती बना है। 31 दिसंबर तक सेटअप बाक्स लगाने का लक्ष्य है।

विज्ञापन


जिला प्र्रशासन ने एक बात यह भी स्पष्ट की है कि एक डिजिटल सेटअप बाक्स लगाने के लिए 12 सौ रुपये से ज्यादा कोई वसूल नहीं कर सकता है। अगर कोई ऐसा करता है तो लोग अपनी नजदीकी पुलिस चौकी, थाने या डीसी आफिस में शकायत करें।
विज्ञापन


मंदिरों के शहर में 80 हजार से ज्यादा केबल कनेक्शन चल रहे हैं, जिसमें से अस्सी फीसदी लोगों के घरों में केबल आपरेटरों ने सेटअप बाक्स लगा दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केबल आपरेटरों के लिए मनोरंजन टैक्स भी बड़ी मुसीबत है। हालांकि इसकी अभी चर्चाएं ही चल रही हैं, लेकिन केबल आपरेटरों को अपना नुकसान और फायदा अभी से नजर आने लगा है।


बताया जा रहा है कि पचास फीसदी मनोरंजन टैक्स की चर्चाएं हैं, जिससे केबल आपरेटरों के लिए अपने खर्च पूरे करना बहुत मुश्किल हो सकता है। प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक लोगों में केबल के अलावा अन्य संसाधनों की ओर भी रुझान बढ़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed