{"_id":"575faf0d4f1c1bf71211bcb9","slug":"challenge-for-ec-to-holding-elections-in-anantnag","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनंतनाग में चुनाव करावाना आयोग के लिए बना चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनंतनाग में चुनाव करावाना आयोग के लिए बना चुनौती
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Tue, 14 Jun 2016 12:45 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनंतनाग क्षेत्र में लगातार हो रही आतंकी घटनाओं से 22 जून को होने वाले उप चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराना बड़ी चुनौती बनी हुई है। राज्य पुलिस की ओर से लगातार सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जा रही है। सीईओ शांतमनु का कहना है कि सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। मतदाताओं को डरने और घबराने की जरूरत नहीं है। वे बिना किसी डर भय के मतदान करने पहुंचें।
विज्ञापन
जून के महीने में अब तक अनंतनाग में आतंकियों ने दो बार सुरक्षा बलों को निशाना बनाया है। एक बार बीएसएफ की कानवाय पर हमला तो दूसरी बार पुलिस पार्टी पर। इसके साथ ही बीते रविवार को काजीगुंड इलाके में भले ही आतंकियों ने पुलिस पार्टी पर हमला किया। लेकिन बताया जाता है कि वह इलाका भी अनंतनाग से सटा हुआ है।
विज्ञापन
ऐसे में माना जा रहा है कि आतंकियों ने दहशत फैलाने के लिए चौतरफा साजिश रची है। मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के पीडीपी से प्रत्याशी होने के कारण यह क्षेत्र और भी संवेदनशील हो गया है। अलगाववादियों की ओर से चुनाव बहिष्कार की भी घोषणा की गई है।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि आतंकी मुख्यमंत्री के निर्वाचन क्षेत्र में दहशत फैलाकर अपनी दमदार उपस्थिति दर्शाना चाहते हैं। बीते शनिवार को पत्थरबाजों ने क्षीर भवानी यात्रियों के काफिले पर भी पथराव कर दिया। साथ ही अमरनाथ यात्रा से पहले इस प्रकार की घटनाओं को भी यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए चुनौती माना जा रहा है।