फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   chadi mubarak yatra

अमरनाथ यात्रा: पवित्र गुफा के लिए छड़ी मुबारक रवाना

Sat, 13 Aug 2016 10:28 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sat, 13 Aug 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन
chadi mubarak yatra
पूजा अर्चना करते साधू-संत - फोटो : Amar Ujala
अमरेश्वर मंदिर दशनामी अखाड़ा, लाल चौक श्रीनगर में शनिवार तड़के कर्फ्यू के बीच कड़ी सुरक्षा में साधु-संतों को लेकर छड़ी मुबारक ने अमरनाथ की पवित्र गुफा की ओर प्रस्थान किया।
विज्ञापन


छड़ी मुबारक रास्ते में सूर्येश्वर मंदिर (श्रीनगर), शिवमंदिर पांपोर (पुलवामा), शिव मंदिर बिजबिहाड़ा, गणेश मंदिर लिद्दर और गौरी शंकर मंदिर (पहलगाम) जिला अनंतनाग में पूजा-अर्चना करके रविवार को रात्रि विश्राम पहलगाम में करेगी। 
विज्ञापन


दशनामी अखाड़ा के महंत दीपेंद्र गिरि के नेतृत्व में छड़ी मुबारक ने मट्टन के मार्तंड मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके अलावा पहलगाम के अन्य ऐतिहासिक मंदिरों में छड़ी मुबारक जाएगी। महंत गिरि ने कहा कि कश्मीर हिंसा का अमरनाथ यात्रा पर गहरा प्रभाव पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते एक दशक से भी अधिक समय में इस बार यात्रा कम रही है। कहा कि कश्मीर से जुड़े मामलों को सभी पक्षों को मिल बैठकर हल करना चाहिए। अमरनाथ यात्रा से देश के लाखों लोगों की आस्था जुड़ी हुई है। कश्मीर में हालात सामान्य बनाकर देश के विकास में योगदान दिया जाए।


अगले पांच दिन छड़ी मुबारक पहलगाम, चंदनबाड़ी, शेषनाग, पंचतरणी से होती हुई रक्षाबंधन पर 18 अगस्त को पवित्र गुफा में पहुंचेगी। वहां भगवान अमरेश्वर के दर्शन कर यात्रा की समाप्ति होगी। इस वर्ष अब तक देशभर से 2.19 लाख भक्तों ने पवित्र गुफा के दर्शन किए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed