{"_id":"596244ba4f1c1b861a8b498c","slug":"chadi-mubarak-poojan-organised-in-amarnath-yatra","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरनाथ यात्रा: पहलगाम में गुरू पूर्णिमा पर वार्षिक छड़ी मुबारक का आयोजन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरनाथ यात्रा: पहलगाम में गुरू पूर्णिमा पर वार्षिक छड़ी मुबारक का आयोजन
अमृतपाल सिंह बाली/श्रेयांश त्रिपाठी,अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Sun, 09 Jul 2017 08:32 PM IST
विज्ञापन
AMARNATH YATRA 2017
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महादेव गीर दशनामी अखाड़ा ट्रस्ट श्रीनगर की ओर से रविवार को पहलगाम में व्यास पूर्णिमा (अशाद पूर्णिमा) पर वार्षिक छड़ी मुबारक का आयोजन किया। इस अवसर पर महंत दीपेंद्र गिरि के नेतृत्व में भूमि पूजन, नवग्रह पूजन और ध्वजारोहण की रस्म अदा की गई।
विज्ञापन
छड़ी मुबारक 27 जुलाई को पवित्र गुफा की ओर प्रस्थान करेगी, जो 7 अगस्त को यात्रा की समाप्ति पर पवित्र हिमलिंग के दर्शन करेगी। महंत ने कहा कि घाटी में खराब हालात का असर श्री अमरनाथ यात्रा पर पड़ा है। अब समय आ गया है कि कश्मीरी लोग ऐसे तत्वों को अलग-थलग करें, जो यात्रा में व्यवधान डालना चाहते हैं।
विज्ञापन
वहीं भगवती नगर आधार शिविर से रविवार सुबह 4411 श्रद्धालुओं का जत्था अमरनाथ यात्रा पर पहलगाम और बालटाल के लिए रवाना हुआ। एक दिन के विश्राम के बाद रवाना किए गए यात्रियों में पवित्र हिमलिंग के दर्शन के लिए उत्साह देखते ही बना। बम बम भोले के जयकारों के बीच 140 वाहनों में कड़ी सुरक्षा में भोले के भक्तों का रवाना किया गया। जत्थे में शामिल श्रद्धालुओं में 3316 पुरुष, 763 महिलाएं, 272 पुरुष साधु और 60 महिला साधु शामिल रहे। 97 बसों और 43 हल्के वाहनों में जत्थे को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में भेजा गया।
विज्ञापन