फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   chadi mubarak arrived at shankaracharya temple

जम्मू-कश्मीर: शंकराचार्य मंदिर पहुंची छड़ी मुबारक

Wed, 03 Aug 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Wed, 03 Aug 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
chadi mubarak arrived at shankaracharya temple
पूजा करते साधु संत - फोटो : Amar Ujala
अमरनाथ यात्रा के आखिरी पड़ाव में छड़ी मुबारक घाटी के विभिन्न मंदिरों में पहुंच रही है। साधु संतों और अन्य श्रद्धालुओं के साथ छड़ी मुबारक निरंतर आगे बढ़ेगी।
विज्ञापन


मंगलवार को अमावस्या पर दशनामी अखाड़े के महंत दीपेंद्र गिरि की अध्यक्षता में छड़ी मुबारक भगवान शंकर की पूजा करने गोपाद्री पर्वत पर स्थित शंकराचार्य मंदिर गई। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ रियासत में शांति की कामना की गई।
विज्ञापन


पूजा अर्चना के बाद छड़ी मुबारक दशनामी अखाड़ा श्रीनगर लौट आई। यहां से बुधवार सुबह हरि पर्वत स्थित मां शारिका के मंदिर के लिए प्रस्थान करेगी।

वर्ष 2004 में दीपेंद्र गिरि ने द ट्रू ट्रस्ट की स्थापना की थी। पिछले कई सालों से ट्रस्ट की ओर से अमरनाथ यात्रा पर आने वाले साधु संतों और अन्य श्रद्धालुओं के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच अगस्त को छड़ी मुबारक की पूजा अर्चना और ध्वजारोहण होगा। घाटी के प्रसिद्ध मंदिरों और पारंपरिक पहलगाम ट्रैक पर विभिन्न धार्मिक स्थलों से होती हुई छड़ी मुबारक रक्षाबंधन पर पवित्र अमरनाथ गुफा में प्रवेश कर भगवान अमरेश्वर के हिमलिंग स्वरूप का पूजन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed