फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   CFV by pakistan on line of control in naushera

LoC पर नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तान की नापाक गोलाबारी, एक जवान घायल

Sun, 25 Jun 2017 08:20 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू Updated Sun, 25 Jun 2017 08:20 PM IST
विज्ञापन
CFV by pakistan on line of control in naushera
भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब - फोटो : File Photo

एलओसी पर पाकिस्तान की नापाक हरकत रविवार को दूसरे दिन भी जारी रही। पुंछ के  बाद पाक ने राजोरी जिले के नौशेरा सेक्टर में भारतीय चौकियों तथा रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर भारी गोलाबारी की। इसमें एक जवान घायल हो गया। कई मकानों को नुकसान पहुंचा है। मवेशियों की भी मौत हुई है। गोलाबारी का भारतीय सेना ने कड़ा जवाब दिया है। गोलों की आवाज नौशेरा शहर तक सुनी गई।

विज्ञापन


रविवार सुबह 5:20 बजे पाक ने सीजफायर का उल्लंघन किया। इस दौरान कलसिया बटालियन (8 सिखलाई) फेंसिंग के पास तैनात 63 आरआर के जवान मनोज कुमार के पास मोर्टार शेल का गोला फटा, जिसके टुकड़े उसके पैर में लगने से वह घायल हो गया। इंद्र प्रकाश निवासी गनया के  घर के पास भी गोला गिरा। इससे तीन मवेशियों की मौत  और एक के घायल होने की खबर है। इसी क्षेत्र में धर्म सिंह के दो मवेशी घायल हो गए।
विज्ञापन


दोपहर के समय सवा एक बजे पाक गोलाबारी थमी। शाम साढ़े पांच बजे एक बार फिर पाक सेना ने गोलाबारी शुरू कर दी। इस दौरान बाबा खोड़ी, कलसिया, मानपुर, भजनोवा, डनका, गनया के रियाइशी इलाकों में मोर्टार के गोले दागे। सूत्रों का कहना है कि पाक गोलाबारी की आड़ में आतंकियों को भारतीय सीमा में धकेलने की फिराक में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 गौरतलब है कि तीन दिन पूर्व पाक सेना ने पुंछ के करमाडा सेक्टर के चक्का द बाग में बैट हमला कर भारतीय सेना के दो जवान शहीद कर दिए थे। एक जवान घायल भी हो गया था। भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी मारा गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed