J&K: मुख्य चुनाव अधिकारी ने की श्रीनगर में मतदान के इंतजामों की समीक्षा
मुख्य चुनाव अधिकारी शांतमनु ने शुक्रवार को संबंधित अधिकारियों से बैठक कर श्रीनगर लोकसभा उप चुनाव के प्रबंधों को अंतिम रूप दे दिया। श्रीनगर के रिटर्निंग अफसर, डीआईजी, बडगाम और गांदरबल के जिला चुनाव अधिकारियों, एसएसपी सुरक्षा की मौजूदगी में हुई बैठक में जम्मू, उधमपुर और दिल्ली के संसदीय क्षेत्र के विस्थापितों के एआरओ ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से शिरकत की।
मुख्य चुनाव अधिकारी ने इस अवसर पर अधिकारियों से कहा कि वह सुनिश्चित करें ताकि चुनाव के प्रबंध पूरे हो और मतदाताओं को मताधिकार करने में कोई समस्या पेश न आए।
बैठक में बताया गया कि पोल स्टाफ, सभी ईवीएम, परिहवन व चुनावी स्टाफ के लिए जरूरी सुविधाएं मुहैया करवाने का कार्य पूरा किया जा चुका है। मुख्य चुनाव अधिकारी ने इस अवसर पर जिला चुनाव अधिकारियों से कहा कि वह अगले दो दिनों तक फुल टाइम आधार पर कोर टीम को काम पर लगाएं।
चुनाव के दौरान सुरक्षा के प्रबंध की समीक्षा
उन्होंने कहा सभी मतदान केंद्रों में जल रिसाव से जुड़े मुद्दों की भी जांच कर उन्हें दुरुस्त करवाया जाएं। उन्होंने आदर्श मतदान केंद्रों पर किए गए प्रबंधों की भी समीक्षा की। इसके अलावा चुनाव के लिए सुरक्षा प्रबंधों की भी समीक्षा की। उन्हें बताया गया कि साफ सुथरे ढंग से चुनाव करवाने के लिए सुरक्षा प्रबंध पूरे कर लिए गए है। वहीं एआरओ विस्थापितों ने एम फार्म और विस्थापित वोटरों के बारे में जानकारी दी।