फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   centre border defence secreatry reached border

बार्डर का हाल जानने पहुंची केन्द्र सीमा सुरक्षा सचिव

Sun, 31 Aug 2014 01:34 AM IST
Updated Sun, 31 Aug 2014 01:34 AM IST
विज्ञापन
centre border defence secreatry reached border

केंद्रीय सीमा सुरक्षा सचिव स्नेहलता और सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक डीके पाठक ने शनिवार को आरएस पुरा सेक्टर का दौरा कर सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

विज्ञापन


उन्होंने अब्दुल्लियां पोस्ट पर तैनात जवानों और अधिकारियों से मिलकर क्षेत्र की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अब्दुल्लियां गांव के लोगों से मिलकर उनकी दिक्कतें सुनीं।
विज्ञापन


गांव की पंचायत के सरपंच बचनलाल चौधरी, रमेश शर्मा, करतार चंद आदि ने बताया कि वर्ष 2000 में सीमा सुरक्षाबल के अधीन आई उनकी भूमि का आज तक न तो किराया दिया गया है और न कोई राहत राशि ही मुहैया करवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने सुनाया अपना दर्द

centre border defence secreatry reached border

ग्रामीणों ने अधिकारियों को बताया कि जब भी गोलाबारी होती है, ग्रामीणों पर मुसीबत टूट पड़ती है। उन्हें अपने परिवार के साथ पलायन करना पड़ता है, लेकिन उनकी सुरक्षा के लिए कुछ नहीं किया गया है।

ग्रामीण लंबे समय से बंकर बनाए जाने के साथ सुरक्षित स्थानों पर पांच-पांच मरला प्लाट मुहैया करवाने की मांग करते रहे हैं, लेकिन उनकी मांग को हर बार अनसुना ही किया जाता रहा।

ग्रामीणों ने कहा कि वे सरहद की रक्षा करने के साथ बीएसएफ और सेना के जवानों की हर तरह से मदद करते हैं, लेकिन उनकी उपेक्षा ही होती रही है। जब भी पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी की जाती है, तो सीमावर्ती ग्रामीणों को ही सबसे ज्यादा मुसीबत उठानी पड़ती है, लेकिन सरकार उनके साथ ऐसे व्यवहार करती है, जैसे कोई एहसान कर रही हो।

सीमांत गावों के युवाओं को फौज में भर्ती करने की मांग

centre border defence secreatry reached border

उन्होंने केंद्र सरकार से पाकिस्तान पर दबाव बनाकर आए दिन होने वाले संघर्ष विराम के उल्लंघन पर रोक लगाने की मांग की है। सीमावर्ती ग्रामीणों ने केंद्रीय सुरक्षा सचिव को बताया कि सीमा से सटे गांवों में रोजगार के कोई खास साधन नहीं हैं, इसलिए सरकार को सेना में युवकों की भर्ती करनी चाहिए।

केंद्रीय सुरक्षा सचिव स्नेहलता ने कहा कि वे यहां सीमावर्ती इलाकों के लोगों की दिक्कतों के बारे में जानकारी प्राप्त करने के मकसद से आए हैं। उन्होंने बताया कि यहां का दौरा करने के बाद वे अपनी रिपोर्ट केंद्र सरकार को सौंपेंगे। इस मौके पर सीमा सुरक्षाबल के आईजी राकेश शर्मा, आईजी राजीव कुमार सहित बीएसएफ के कई उच्चाधिकारी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed