{"_id":"5c00163bbdec2241703a54bb","slug":"centre-approves-udhampur-srinagar-baramulla-kupwara-rail-link","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र का जम्मू-कश्मीर को बड़ा तोहफा, उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक को कुपवाड़ा तक मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र का जम्मू-कश्मीर को बड़ा तोहफा, उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक को कुपवाड़ा तक मंजूरी
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 30 Nov 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
श्रीनगर रेलवे स्टेशन
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य में रेल कनेक्टिविटी के विस्तार में केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। रेलवे ने उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक का विस्तार करते हुए रेल लिंक को सीमांत जिले कुपवाड़ा तक मंजूरी दे है। बारामुला से कुपवाड़ा तक रेल लिंक के विस्तार की मांग काफी समय से की जा रही थी। रेल लिंक को मंजूरी मिलने से कुपवाड़ा तक ट्रेन सुविधा का विस्तार हो जाएगा। अभी बारामुला तक रेल सेवा है।
पिछले माह बारामुला और कुपवाड़ा की यात्रा पर आए नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत के समक्ष राज्यपाल प्रशासन ने रेल लिंक की मांग मजबूती से रखी थी। राज्य के मुख्य सचिव बीवीआर सुब्रह्मण्यम ने बताया कि राज्यपाल प्रशासन ने जम्मू-राजोरी-पूंछ रेल लिंक के लिए भी केंद्र के समक्ष मजबूत पक्ष रखा है।
बहुत जल्द इस महत्वपूर्ण संपर्क परियोजना के आगे बढ़ने की उम्मीद है। परिवहन सलाहकार नीति आयोग अनिल श्रीवास्तव ने जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव बीवीआर सुब्रह्मण्यम को पत्र भेजकर बताया कि रेलवे ने बारामुला से कुपवाड़ा तक रेल लिंक के विस्तार को प्राथमिकता दी है। नए रेल लिंक के लिए सर्वेक्षण को मंजूरी दी है।