{"_id":"fa2a99ed2377655317cd2ca0e01b6e22","slug":"central-home-secretary-visited-pura-sector-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केन्द्रीय गृह सचिव ने आरएस पुरा सैक्टर का दौरा किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केन्द्रीय गृह सचिव ने आरएस पुरा सैक्टर का दौरा किया
ब्यूरो/अमर उजाला, आरएस पुरा/जम्मू
Updated Wed, 07 Oct 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केन्द्रीय गृह सचिव राजीव ऋषि ने आरएस पुरा सैक्टर का दौरा कर सीमा पर चल रही गतिविधियों के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान केन्द्रीय गृह सचिव राजीव महाऋषि ने सीमा सुरक्षाबल की अब्दुल्लिया बीओपी में पहुंचकर वहां मौजूद सीमा सुरक्षाबलो के उच्चाधिकारियों से बैठक कर सीमापर चल रही गतिविधियो के बारे में जानकारी प्राप्त कर सीमा देखी।
विज्ञापन
इस दौरान उन्होनें बुलेटप्रुफ वाहन में बैठ सीमावर्ती क्षेत्र में टयूबवेल नंबर पांच पोस्ट पर पहुंच वहां पर तैनात जवानो व अधिकारियो से मिलने के साथ पाकिस्तान द्वारा संघर्ष- विराम के दौरान इस पोस्ट को निशाना बनाए जाने पर निरीक्षण किया।
विज्ञापन
बाद में गांव अब्दुल्लिया में बने बंकर का गांव की पंचायत के सरपंच व ग्रामीणो द्वारा गृह सचिव से बंकर देखने के आग्रह पर उन्होने बंकर का निरीक्षण करने के साथ ग्रामीणो की दिक्कतों के बारे में जानकारी प्राप्त कर कहा कि सीमांत ग्रामीणो को सुरिक्षत स्थानों पर प्लाट मुहैया करवाऐ जाने के बारे में राज्य सरकार से बातचीत करेगे।
विज्ञापन
उन्होने कहा कि सीमांत किसानों का फैंसिग में आई भूमि की बकाया राशि का शीघ्र समाधान किया जाएगा।
इस दौरान डिवकाम पवन कोतवाल, सीमा सुरक्षाबल के महानिदेशक डीके पाठक, आईजी राकेश शर्मा, डीआईजी बीएस कसाना व डीआईजी धमेन्द्र पारीख, आईजी जेके पुलिस दानिश राणा, एसडीएम आरएस पुरा दीपराज सहित सीमा सुरक्षाबल के कई उच्चधिकारी भी मौजूद रहे।