फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   central home secretary meets mufti, reached panchtarni

मुफ्ती से मिलकर पंजतरणी पहुंचे केंद्रीय गृह सचिव

Mon, 29 Jun 2015 09:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर Updated Mon, 29 Jun 2015 09:14 PM IST
विज्ञापन
central home secretary meets mufti, reached panchtarni

केंद्रीय गृह सचिव एलसी गोयल ने सोमवार को दूसरे दिन आधार शिविर पंजतरणी पहुंचकर अमरनाथ यात्रा के प्रबंधों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने बिजली, पानी, टेलीफोन की सुविधा के साथ ही ठहरने के प्रबंधों का भी मौके पर पहुंचकर हाल जाना। दो जुलाई से शुरू हो रही यात्रा की तैयारियों की समीक्षा के सिलसिले में यहां पहुंचे गोयल को प्रशासनिक अधिकारियों ने सकुशल तथा शांतिपूर्ण यात्रा संपन्न कराने के लिए की गई तैयारियों पर बिंदुवार जानकारी दी।

विज्ञापन


आधार शिविर पर यात्रियों की चेकिंग तथा सामानों की जांच के लिए स्थापित बैगेज स्कैनर के विषय में भी बताया। दोपहर बाद उन्होंने मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद से भी मुलाकात की। दोनों ने राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति तथा सुरक्षा मसले पर बातचीत की। इस दौरान मुफ्ती ने क्रास एलओसी ट्रेड तथा आवागमन को और अधिक प्रभावी बनाने पर बल देते हुए कहा कि व्यापारियों को बैंकिंग तथा टेलीफोन की सुविधा मुहैया कराई जानी चाहिए।
विज्ञापन


विभाजित परिवारों के बीच आपसी संपर्क बढ़ाने पर बल दिया। ज्ञात हो कि गोयल ने रविवार को सेना, पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक कर अमरनाथ यात्रा की तैयारियों तथा राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की थी। उन्होंने 59 दिन की पवित्र यात्रा को सकुशल तथा शांतिपूर्वक संपन्न कराने की हिदायत भी दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed