फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Central govt team reviewed health projects in jammu kashmir said complete them in three months

जम्मू कश्मीर: केंद्रीय टीम ने स्वास्थ्य परियोजनाओं की समीक्षा की, कहा- तीन माह में योजनाएं करें पूरी

Fri, 29 Apr 2022 10:36 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 29 Apr 2022 10:36 AM IST
सार

केंद्रीय टीम ने एसएमजीएस जम्मू, गांधीनगर अस्पताल, भौर कैंप पीएचसी के साथ वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीएचसी मिश्रीवाला में निर्माणाधीन स्वास्थ्य परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।

विज्ञापन
Central govt team reviewed health projects in jammu kashmir said complete them in three months
Unique Digital Health ID card - New - फोटो : iStock

विस्तार

केंद्र की तीन सदस्यीय टीम ने अपने तीन दिवसीय दौरे में जम्मू और कश्मीर के विभिन्न अस्पतालों और अन्य चिकित्सा केंद्रों में निर्माणाधीण स्वास्थ्य परियोजनाओं को पूरा करने के निर्देश दिए हैं। इनमें जिला अस्पताल, सामुदायिक चिकित्सा केंद्र, प्राथमिक चिकित्सा केंद्र सहित अन्य केंद्रों में बाल, मातृत्व और सामान्य आईसीयू के लिए प्रीफैब्रिकेटेड और अन्य दूसरे ढांचों का निर्माण किया जा रहा है।

विज्ञापन


टीम ने गुरुवार अंतिम दिन एसएमजीएस जम्मू, गांधीनगर अस्पताल, भौर कैंप पीएचसी के साथ वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीएचसी मिश्रीवाला में निर्माणाधीन स्वास्थ्य परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। केंद्रीय टीम में नरेश पंचाल अतिरिक्त डीडीजी, डॉ. रंगनाथ एआर सीएमओ (एनएफएसजी) और डॉ. आशीष भट्ट, राष्ट्रीय सलाहकार एनपीसीडीसीएस प्रकोष्ठ स्वास्थ्य मंत्रालय नई दिल्ली ने एसएमजीएस अस्पताल में बाल विभाग में स्टेट ऑफ एक्सीलेंस, 30 बिस्तर वाले गायनी आईसीयू, गांधीनगर अस्पताल जम्मू में 10 बिस्तर वाले बाल आईसीयू, 8 बिस्तर वाले सामान्य आईसीयू, भौर कैंप पीएचसी में 6 बिस्तर वाले सामान्य आईसीयू, सीएचसी मिश्री माला में 6 बिस्तर वाले सामान्य आईसीयू का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगले दो से तीन माह में प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में बाल, मातृत्व और सामान्य आईसीयू परियोजनाओं को पूरा करके आईसीयू की क्षमता बढ़ाई जाएगी, जिससे जिला स्तर से शहरी अस्पतालों पर मरीजों के रेफर सिस्टम पर अंकुश लगेगा। इससे जिला स्तर पर ही खासतौर पर गंभीर मरीजों को समय पर उचित चिकित्सा सुविधाएं मिल सकेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed