फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   central govt releases fund for kashmiri pandits colony

घाटी में कश्मीरी पंडितों की कालोनी के लिए धनराशि जारी

Tue, 05 Jul 2016 11:45 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Tue, 05 Jul 2016 11:45 AM IST
विज्ञापन
central govt releases fund for kashmiri pandits colony
- फोटो : PTI

तमाम विवादों के बीच घाटी में ट्रांजिट कालोनी के लिए प्रधानमंत्री विकास पैकेज (पीएमडीपी) से धनराशि जारी कर दी गई है। इससे शेखपोरा तथा वेसू में अतिरिक्त आवासों का निर्माण किया जाएगा। रियासत के प्लानिंग डेवलपमेंट एवं मानीटरिंग विभाग की ओर से इस आशय का आदेश जारी किया गया है। 

विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि घाटी के शेखपोरा तथा वेसू में सात नवंबर 2015 को प्रधानमंत्री की ओर से घोषित प्रधानमंत्री विकास पैकेज के तहत अतिरिक्त आवासों का निर्माण किया जाएगा। एडवांस के रूप में पांच करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है। यह राशि राहत एवं पुनर्वास विभाग को आवंटित की गई है। 
विज्ञापन


आदेश में कहा गया है कि राशि का इस्तेमाल गृह मंत्रालय की ओर से मंजूर प्रोजेक्ट के तहत ही किया जाएगा। राशि का इस्तेमाल सक्षम अधिकारी की संस्तुति तथा सभी प्रक्रिया को पूरी करने के बाद ही किया जाएगा। आदेश में यह भी कहा गया है कि धनराशि का उपयोग करने के बाद गृह मंत्रालय को इसकी उपयोगिता का प्रमाण पत्र भेजा जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अलगाववादी अलग कालोनी के विरोध में

central govt releases fund for kashmiri pandits colony

घाटी में कश्मीरी पंडितों की ससम्मान घर वापसी पर लगातार घमासान मचा हुआ है। अलगाववादी अलग कालोनी का विरोध कर रहे हैं। राज्य सरकार कश्मीरी पंडितों की घर वापसी के लिए लगातार अपनी प्रतिबद्धता जताती रही है। 

हालांकि, मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने यह स्पष्ट किया है कि पंडितों के लिए अलग कालोनी नहीं बनाई जाएगी, बल्कि उन्हें ट्रांजिट कालोनी में रखा जाएगा। इसमें घाटी छोड़कर जाने वाले कश्मीरी पंडितों के अलावा मुस्लिम, सिख भी हो सकते हैं। इसके बाद भी समय-समय पर अलगाववादियों की ओर से विरोध प्रदर्शन किया जाता रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed