फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   center to stop funding for roads in state

सड़कों की फंडिंग रोकने का अल्टीमेटम

Fri, 12 Jun 2015 01:06 AM IST
राघवेंद्र नारायण मिश्र/अमर उजाला, नई दिल्ली
राघवेंद्र नारायण मिश्र/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 12 Jun 2015 01:06 AM IST
विज्ञापन
center to stop funding for roads in state

ग्रामीण विकास मंत्रालय ने जम्मू-कश्मीर समेत चार राज्यों को प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) की फंडिंग रोकने की चेतावनी दी है। पूर्व में जारी राशि को सड़क निर्माण के लिए जारी नहीं किए जाने पर मंत्रालय ने सख्त रुख अपनाते हुए संबंधित मुख्य सचिवों को तीन दिनों के अंदर राशि जारी करने की हिदायत दी है। महाराष्ट्र, असम और मेघालय ने भी जम्मू कश्मीर की तरह इस मद की राशि ग्रामीण सड़क विकास एजेंसी को जारी नहीं की है।

विज्ञापन


ग्रामीण विकास मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश ने पूर्व में आवंटित राशि लोक निर्माण विभाग को जारी कर दी है। इन राज्यों को अगली किस्त आवंटित करने की प्रक्रिया जारी है। चार राज्यों में इस मद के लगभग 500 करोड़ रुपये अब भी खर्च नहीं हुए हैं। जम्मू कश्मीर को पीएमजीएसवाई के तहत 157 करोड़ रुपये केंद्र सरकार की ओर से दिए गए थे। यह राशि ग्रामीण विकास मंत्रालय की ओर से 27 अप्रैल को जारी की गई।
विज्ञापन


कायदे से 30 अप्रैल तक ही इस राशि को सड़क निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग को सौंपा जाना था, लेकिन अब तक इस राशि को रोक कर रखा गया है। खजाना खाली होने की स्थिति में इस राशि को रोका गया। रिजर्व बैंक को राज्य की ओर से भेजी जाने वाली वेज एंड मींस रिपोर्ट में राज्य सरकार ने इस राशि को अपने कोष में दिखाया है। कुछ राज्य इस राशि का उपयोग कर्मचारियों के वेतन और दूसरे मदों में भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण विकास मंत्रालय ने फंड हस्तांतरण रोकने के लिए सख्त कार्रवाई की चेतावनी जारी की है। मंत्रालय के संयुक्त सचिव की ओर से जम्मू कश्मीर के मुख्य सचिव मोहम्मद इकबाल खांडे को जारी पत्र में कहा गया है कि पीएमजीएसवाई के फेज आठ के लिए आवंटित राशि को तुरंत संबंधित एजेंसी को नहीं सौंपे जाने पर अगली किस्त रोक दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed