फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Center misusing central agencies, the situation in the valley is not normal: Yashwant Sinha

केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रहा केंद्र, घाटी की स्थिति सामान्य नहीं: यशवंत सिन्हा

Tue, 26 Nov 2019 01:06 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर Published by: Pranjal Dixit Updated Tue, 26 Nov 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
Center misusing central agencies, the situation in the valley is not normal: Yashwant Sinha
यशवंत सिन्हा - फोटो : अमर उजाला
पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि वह विपक्षी नेताओं पर दबाव बनाने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। पांच सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल के साथ चार दिवसीय दौरे के अंतिम दिन सोमवार को उन्होंने कश्मीर घाटी की स्थिति को असामान्य करार दिया। कहा कि उनका दौरा बेहद सफल रहा। प्रशासन ने हकीकत को छिपाने के लिए उन्हें कहीं जाने की अनुमति नहीं दी। 
विज्ञापन


दिल्ली लौटने से पहले आयोजित संवाददाता सम्मेलन में पर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) है जो महाराष्ट्र में पिछले कुछ दिनों से चल रहे राजनीतिक संघर्ष में आखिरकार विजेता बनकर उभरा है। कहा, मैं विश्वास के साथ बात बताना चाहूंगा कि एक बार फिर से प्रवर्तन निदेशालय को जीत मिली है क्योंकि इस सबके पीछे केंद्र सरकार की एजेंसियां हैं जो नेताओं के खिलाफ  मामले दायर कर उन पर दबाव बना रही हैं। उन्होंने दावा किया कि देश के इतिहास में इस तरह से ईडी के दुरुपयोग का कोई और उदाहरण नहीं है। 
विज्ञापन


प्रशासन ने साजिश के तहत लगाई रोक
कंसर्न्ड सिटीजन ग्रुप (सीसीजी) नामक पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के कश्मीर दौरे को लेकर सिन्हा ने कहा कि अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद घाटी में स्थिति सामान्य नहीं है। प्रशासन ने एक सोची समझी चाल के तहत घाटी के विभिन्न हिस्सों में उनकी गतिविधियों पर रोक लगा दी ताकि जमीनी हकीकत को छिपाया जा सके। कहा, अगर केंद्र कश्मीर को लेकर अपने रवैये में बदलाव नहीं करता है तो स्थिति और बिगड़ जाएगी। पूर्व मंत्री ने कहा कि लोगों के विभिन्न समूहों से बात करने के बाद मैं अपनी यात्रा के अंत में इस निष्कर्ष पर पहुंचा हूं कि स्थिति सामान्य बिल्कुल नहीं है। घाटी में भय का माहौल है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

नेताओं को हिरासत में रखना आवाज दबाने का काम
सांसद डॉ. फारूक अब्दुल्ला समेत मुख्यधारा के कई राजनेताओं को हिरासत में रखे जाने को लेकर पूछे जाने पर सिन्हा ने कहा कि केंद्र ने घाटी में महत्वपूर्ण आवाज को बंद करने का काम किया है, जिससे एक खालीपन पैदा हो गया है, लोगों की शिकायतें सुनने वाला कोई नहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed