आईओ बैंक परीक्षा में बैठने से रोकने पर बवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडियन ओवरसीज बैंक की परीक्षा देने से रोकने पर परीक्षार्थियों ने जमकर हंगामा किया।
कनाल रोड स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल में आज इंडियन ओवरसीज बैंक की परीक्षा में छात्रों को बिना स्थायी नागरिकता प्रमाण पत्र (पीआरसी) के परीक्षा हाल में प्रवेश नहीं करने दिया गया।
इससे गुस्साए परीक्षार्थियों ने परीक्षा केंद्र के बाहर जमकर बवाल काटा। बवाल बढ़ता देख परीक्षा नियंत्रक ने बीस मिनट की देरी से सभी को परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दी।
'पीआरसी मंगवाना मुमकिन नहीं'
परीक्षार्थियों ने आरोप लगाया कि उनके द्वारा केंद्र व्यवस्थापक को पासपोर्ट और अन्य पहचान पत्र दिखाए जाने के बाद भी प्रवेश नहीं करने दिया गया। परीक्षा शुरू हुए दस मिनट हो चुके थे और जैसे-जैसे समय गुजर रहा था।
छात्रों का विरोध भी तेज होता जा रहा था। दर्जन भर छात्रों में से कठुआ के अंकुश शर्मा, कटड़ा के केश्व गौतम और सांबा के मनदीप सिंह ने कहा कि वे लोग काफी दूर से आए हैं और ऐसे में उनके द्वारा पीआरसी मंगवाना मुमकिन नहीं है।
उन्होंने रोष जताया कि स्कूल प्रशासन के इस तरह के रवैये से परीक्षा के लिए की गई उनकी मेहनत बेकार चली जाएगी।
हंगामे के बाद दी परीक्षा की इजाजत
स्कूल प्रशासन और परीक्षा लेने आई बैंक की कर्मचारी ने बताया कि जब उम्मीदवारों को कॉल लेटर भेजा गया था तो उसमें साफ लिखा गया था कि उन्हें अपने साथ क्या-क्या दस्तावेज लाने हैं, जिसमें पीआरसी की असली प्रति भी शामिल है।
उन्होंने कहा कि बिना पीआरसी के छात्रों को परीक्षा केंद्र में नहीं जाने दिया जाएगा।
छात्रों और प्रशासन के बीच बीस मिनट तक बहसबाजी होने के बाद और मौके पर पहुंचे मीडिया के हस्तक्षेप के बाद आखिरकार छात्रों को परीक्षा हाल में बैठने की अनुमति दे दी गई।