{"_id":"5914a5dc4f1c1b203485187e","slug":"center-approved-tunal-on-kathua-bhaderwah-route","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर को जोड़ने वाले छत्रगलां टनल को केंद्र की मंजूरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर को जोड़ने वाले छत्रगलां टनल को केंद्र की मंजूरी
amarujala.com- Presented by: आशुतोष तिवारी
Updated Thu, 11 May 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
टनल
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार ने कठुआ जिले को भद्रवाह से जोड़ने के लिए छत्रगलां टनल के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। साथ ही बसोहली-बनी-भद्रवाह मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग भी घोषित कर दिया गया है। इस मार्ग पर छत्रगलां में 6.8 किलोमीटर लंबी टनल के तैयार हो जाने से लखनपुर से अनंतनाग की दूरी 26 किलोमीटर की दूरी कम हो जाएगी। इससे यात्रियों को दो घंटे की बचत होगी। यह मार्ग कश्मीर घाटी के लिए वैकल्पिक मार्ग भी होगा।
इस बात की जानकारी केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने उधमपुर-डोडा के सांसद और पीएमओ में मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह को दी। इस पर डॉ. सिंह ने गडकरी का आभार जताया।
उल्लेखनीय है कि दो वर्ष पूर्व पीएमओ में केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने तत्कालीन केंद्रीय रक्षा मंत्री मनोहर परिकर के समक्ष छत्रगलां टनल के महत्व से अवगत करवाते हुए इसके निर्माण से घाटी को मिलने वाले वैकल्पिक मार्ग की जानकार्र्री रखी थी। इसके बाद लगातार सीमा सड़क संगठन, केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रलाय, रक्षा मंत्रालय और डीजीएमओ के बीच बैठकों का दौर जारी रहा।
विज्ञापन
डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि कीड़िया गंडियाल पुल के बाद छत्रगलां टनल कठुआ रीजन में शुरू होने वाली सबसे महत्वपूर्ण योजना है। हालांकि इसे पूरा होने में एक दशक लगेगा। लेकिन उन्हें और उनके साथियों को इस बात की खुशी है कि इस योजना को उनके कार्यकाल में मंजूरी मिली। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों और समय के लिए यह टनल और सड़क गेम चेंजर होगी।