फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Census 20271,200 enumerators to be deployed in Jammu city

जम्मू में जनगणना-2027 की तैयारी: आज से शुरू होगी सेल्फ-एन्यूमरेशन प्रक्रिया, पहली जून से घर-घर सर्वे

Sun, 17 May 2026 12:59 AM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: Nikita Gupta Updated Sun, 17 May 2026 12:59 AM IST
सार

1 जून से 30 जून तक घर-घर जाकर फील्ड सर्वे किया जाएगा और एकत्र की गई जानकारी पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और इसका उपयोग केवल सरकारी योजनाओं के लिए होगा।

विज्ञापन
Census 20271,200 enumerators to be deployed in Jammu city
जनगणना की जानकारी देते हुए जम्मू नगर निगम आयुक्त डॉ. देवांश यादव - फोटो : संवाद

विस्तार

जनगणना- 2027 को लेकर जम्मू नगर निगम ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। निगम क्षेत्र एवं अविकसित इलाकों (ओजी) में जनगणना प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक स्तर पर व्यापक प्रबंध किए गए हैं। इसके तहत अधिकारियों, प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों की नियुक्ति के साथ प्रशिक्षण कार्य भी तीव्र गति से जारी है।

विज्ञापन


शनिवार टाउन हाल स्थित नगर निगम कार्यालय पर बैठक के दौरान नगर निगम आयुक्त डॉ. देवांश यादव ने बताया कि जम्मू नगर निगम के 75 वार्डों एवं 15 ओजी क्षेत्रों में जनगणना अभियान संचालित किया जाएगा। इसे छह डिवीजन में बांटा गया है और इसके लिए छह चार्ज अधिकारियों व 24 फील्ड प्रशिक्षकों की नियुक्ति की गई है। क्षेत्रीय कार्यों के लिए 980 प्रगणक एवं 162 पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं। आरक्षित कर्मियों सहित कुल 1322 कर्मचारियों को इस महत्वपूर्ण कार्य में लगाया गया है।
विज्ञापन


आयुक्त ने कहा कि इसमें लगभग 85 प्रतिशत प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण पूर्ण हो चुका है, जबकि शेष कर्मियों का प्रशिक्षण जारी है। स्व-गणना की प्रक्रिया 17 मई 2026 से 30 मई 2026 तक चलेगी। इसके बाद प्रथम चरण जून 2026 तथा द्वितीय चरण फरवरी 2027 में आयोजित किया जाएगा। लोगों को जागरूक करने के लिए जम्मू नगर निगम द्वारा विशेष प्रचार अभियान चलाया जा रहा है। स्वच्छता वाहन विभिन्न वार्डों में जाकर लोगों को स्व-गणना के प्रति जागरूक कर रहे हैं। साथ ही सार्वजनिक स्थलों पर होर्डिंग लगाए जा रहे हैं और पर्चों का वितरण भी किया जा रहा है। उन्होंने नागरिकों से जनगणना कार्य में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील भी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे करें जनगणना 2027 के लिए सेल्फ-एन्यूमरेशन
  • https://se.census.gov.in अधिकारिक पोर्टल खोलें।
  • परिवार के मुखिया का नाम व मोबाइल नंबर दर्ज कर पंजीकरण करें।
  • ओटीपी के माध्यम से सत्यापन कर भाषा चुनें।
  • जिला, पिन कोड व क्षेत्र की जानकारी भरें।
  • मैप पर अपने घर की सही लोकेशन चिन्हित करें।
  • परिवार एवं मकान संबंधी प्रश्नावली भरें।
  • भरी गई जानकारी की जांच कर ‘फाइनल सबमिट’ करें।
  • सबमिशन के बाद जारी एसई आईडी को सुरक्षित रखें।
  • जनगणना कर्मी के घर आने पर एसई आईडी दिखाकर सत्यापन करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed