फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   censor board chairman statement on pak artist

पाकिस्तानी कलाकारों के विवाद पर बोले सेंसर बोर्ड के चेयरमैन, कहा- 'कलाकारों से ज्यादा देश बड़ा'

Sun, 09 Oct 2016 10:42 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sun, 09 Oct 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
censor board chairman statement on pak artist
सेंसर बोर्ड के चेयरमैन एवं फिल्म निर्देशक पहलाज निहलानी - फोटो : File Photo
सेंसर बोर्ड के चेयरमैन एवं फिल्म निर्देशक पहलाज निहलानी ने कहा कि कलाकारों से ज्यादा देश और उसका झंडा बड़ा है। सवाल पाकिस्तानी कलाकारों का नहीं है।
विज्ञापन


देश का है और आतंकवाद के खात्मे का है। वक्त की जरूरत है कि देश का हर नागरिक केंद्र और सेना का पूरा सहयोग दे।

निहलानी ने रविवार को जम्मू में पत्रकारों की ओर से पाकिस्तान कलाकारों पर प्रतिबंध से संबंधित पूछे सवालों के जवाब में यह बातें कहीं।

कटड़ा में नवरात्र महोत्सव के अंतर्गत अखिल भारतीय भेंट प्रतियोगिता में 10 अक्तूबर सोमवार को होने वाले फाइनल में निर्णायक मंडल में शामिल निहलानी, वीनस रिकार्ड टेप्स लिमिटेड के चेयरमैन एवं फिल्म निर्देशक गणेश जैन, निर्माता गोर्धन तनवानी, संगीतकार संजय विद्यार्थी, जी नेटवर्क की उपप्रधान बरखा अरोड़ा और नवग्रह चैनल के सीईओ आरसी रैणा रविवार दोपहर को जम्मू पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed