फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cec rajiv kumar said Will ensure Assembly and Lok Sabha polls in jammu kashmir soon

जम्मू कश्मीर: सुरक्षा एजेंसियों व राजनीतिक दलों के साथ चर्चा के बाद विधानसभा चुनाव पर होगा फैसला- चुनाव आयुक्त

Wed, 13 Mar 2024 06:02 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Wed, 13 Mar 2024 06:02 PM IST
सार

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि सुरक्षा एजेंसियों व राजनीतिक दलों के साथ चर्चा के बाद विधानसभा चुनाव पर फैसला होगा। आयोग लोकसभा और जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव कराने को लेकर चिंतित है। 

विज्ञापन
cec rajiv kumar said Will ensure Assembly and Lok Sabha polls in jammu kashmir soon
चुनाव आयोग की प्रेस वार्ता - फोटो : अभिषेक बड़ू

विस्तार

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि आयोग लोकसभा और जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव कराने को लेकर चिंतित है, लेकिन दो चुनाव एक साथ कराने पर अंतिम फैसला सुरक्षा एजेंसियों और राजनीतिक दलों के साथ गहन विचार-विमर्श के बाद लिया जाएगा। हालांकि, उन्होंने कहा कि बिना किसी देरी के जल्द ही चुनाव होंगे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'हम जम्मू-कश्मीर में लोकसभा और विधानसभा चुनावों को लेकर चिंतित हैं।... श्रीनगर और जम्मू में हम जिन राजनीतिक दलों से मिले, उनमें से अधिकांश ने विधानसभा और लोकसभा चुनाव एक साथ कराने की मांग की।'
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराने के संबंध में, हम गहन सुरक्षा समीक्षा और राजनीतिक दलों के साथ परामर्श के बाद अंतिम निर्णय लेंगे। एक बात तय है कि हम जम्मू-कश्मीर में जल्द लोकसभा और विधानसभा चुनाव चाहते हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष होंगे और शांतिपूर्ण तरीके से होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


समय पर चुनावी बॉन्ड के विवरणों का होगा खुलासा

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) राजीव कुमार ने कहा कि चुनाव आयोग चुनावी बॉन्ड पर सभी विवरणों का समय पर खुलासा करेगा। आयोग को भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) से चुनावी बॉन्ड से संबंधित विवरण प्राप्त हो गया है और वह समय पर सभी प्रासंगिक जानकारी साझा करेगा। सीईसी ने कहा कि आयोग 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए तैयार है। बुधवार को जम्मू में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ने यह बातें कहीं। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर.. 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed