बौखलाया पाक बीएसएफ की चौकियों पर कर रहा फायरिंग, एक जवान शहीद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने 7 रेंजर्स के ढेर हो जाने के बाद से बौखलाया पाकिस्तान सीमा पर बीएसएफ की चौकियों को निशाना बनाकर फायरिंग कर रहा है। पाकिस्तान की ओर से अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ की कई चौकियों पर 23-24 अक्तूबर की पूरी रात भारी गोलाबारी की गई है।
पाकिस्तान की ओर से आरएसपुरा, अखनूर और अरनिया सेक्टर में भारी गोलाबारी हुई है। पाकिस्तान की ओर से आरएसपुरा में बीएसएफ की 4 चौकियों को निशाना बनाते हुए फायरिंग की गई, साथ ही आरएसपुरा के रिहाइशी इलाकों में भी मोर्टार दागे गए। इस फायरिंग का भारतीय जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया है।
इस फायरिंग में आरएसपुरा के कई रिहाइशी इलाकों में नुकसान हुआ है। अब्दुल्लियां सेक्टर के इलाके में पाक की ओर से हुई गोलाबारी में कई मवेशियों की मौत हो गई है, साथ ही कुछ स्थानीय नागरिक भी घायल हुए हैं।
आरएसपुरा में बीएसएफ का एक जवान शहीद, 3 स्थानीय लोग घायल
पाक की गोलाबारी में बीएसएफ का एक जवान शहीद हो गया है। जानकारी के मुताबिक आरएसपुरा में तैनात बीएसएफ के हेड कांस्टेबल सुशील कुमार पाकिस्तान की ओर से हो रही गोलाबारी के दौरान जवाबी कार्रवाई में शहीद हुए हैं। पाक की फायरिंग में 3 स्थानीय लोग भी घायल हुए हैं ।
शहीद हेड कांस्टेबल सुशील कुमार हरियाणा के कुरूक्षेत्र के निवासी हैं जो कि आरएसपुरा में बीएसएफ की सीमांत चौकी पर तैनात थे । पाक की गोलाबारी में घायल हुए सुशील को सीने में गोली लगी थी, जिसके बाद उन्हे जीएमसी जम्मू में भर्ती कराया गया था । इसके बाद इलाज के दौरान सुशील कुमार शहीद हो गए ।
आरएसपुरा के अब्दुल्लियां सेक्टर में पाक की ओर से फायरिंग की गई है जिसके बाद गोलाबारी में कई लोग घायल हुए हैं । पाक की गोलाबारी में कई मवेशियों की भी मौत हुई है । इसके अलावा कई घरों को भी नुकसान हुआ है ।
अखनूर सेक्टर में बीएसएफ जवान घायल
पाकिस्तान की ओर से परगवाल सेक्टर में सुबह 4 बजे से भारी गोलाबारी की गई है । पाक की ओर से हुई इस फायरिंग में बीएसएफ का एक जवान जवाबी कार्रवाई के दौरान घायल हुआ है ।
जानकारी के मुताबिक परगवाल में बीएसएफ की 33 वीं बटालियन में तैनात अयप्पा बाबू पाकिस्तान की ओर से सीमा पर हो रही फायरिंग की जवाबी कार्रवाई के दौरान पाक की गोली लगने के बाद घायल हुए हैं । जवान को ये गोली उनके बाएं पैर में लगी है जिसके बाद उन्हें जीएमसी जम्मू में इलाज के लिए ले जाया गया है ।
अरनिया सेक्टर मेंं भी भारी गोलाबारी
पाकिस्तान की ओर से बीएसएफ की 62वीं बटालियन की सात चौकियों पर भारी गोलाबारी की गई है । इस गोलाबारी में एक स्थानीय महिला घायल हुई है । पाकिस्तान की ओर से दागे गए मोर्टार के घर पर गिरने से एक 65 वर्षीय महिला घायल हुई है ।
घायल हुई इस महिला को जीएमसी में दाखिल कराया गया है जहां उसका इलाज किया जा रहा है ।